News Info

Go back
नाखून में दिखाई देते हैं ये लक्षण, तो तुरंत डॉक्टर के पास भागें

26 March, 2024, 07:20 AM

नाखून में दिखाई देते हैं ये लक्षण, तो तुरंत डॉक्टर के पास भागें

नाखूनों के रंग और बनावट से सेहत के बारे में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है.
Fingernail Infection: नाखून हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो न केवल उंगलियों को ढकते हैं, बल्कि कई दैनिक कार्य करने में भी मदद करते हैं. नाखूनों की स्वस्थ स्थिति स्वास्थ्य का भी संकेत देती है. नाखूनों में असामान्य लक्षण दिखाई देना कई बीमारीयों का कारण हो सकते हैं. इसका समय रहते इलाज कराना शरीर को कई परेशानियों से बचा सकता है.

नाखूनों का मुख्य घटक केराटिन नाम का प्रोटीन होता है. मांस, मछली, अंडे, डेयरी उत्पाद और फलियां जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है. विटामिन-ए, बी, सी, इ, और के नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं. हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, नट्स जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते हैं.

आइए जानते हैं नाखूनों में होने वाली समस्याओं के बारे में-
नाखूनों में दिखाई देने वाले संकेत
नाखूनों का रंग बदलना जैसे कि पीला, सफेद या भूरा होना कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं.
पोषक तत्वों की कमी, खराब खानपान या ज्यादा दवाओं का सेवन करने से नाखून कमजोर हो सकते हैं. साथ ही इनके टूटने या फटने की संभावना काफी हद तक
बढ़ सकती है.
इसके अलावा नाखूनों में खांचे या धारियां सामान्य हो सकती हैं, लेकिन यह लक्षण शरीर पर गंभीर प्रभाव भी डाल सकते हैं.
नाखूनों के आसपास सूजन या लालिमा संक्रमण, एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकता है.
इनका मोटा होना फंगल इन्फेक्शन होता है, जिसे ओनिकोमाइकोसिस कहा जाता है.
चोट, संक्रमण या ज्यादा दवाओं का इस्तेमाल करना नाखूनों के उखड़ने का कारण हो सकते हैं, जिसे ओनिकोलिसिस भी कहा जाता है.
नाखूनों में गांठ या उभार त्वचा कैंसर का संकेत हो सकता है. ऐसे में समय रहते डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.
लक्षण
कील गड़ाना, जिसे नेल पिटिंग भी कहा जाता है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें नाखूनों में छोटे गड्ढे या निशान दिखाई देते हैं. सोरायसिस और एक्जिमा जैसे त्वचा संबंधी विकार होने पर यह समस्या हो सकती है. इसके अलावा एलोपेसिया एरीटा जैसी समस्या होना भी गंभीर संकेत दे सकते हैं. बालों झड़ने की समस्या, जो ऑटोइम्यून बीमारी के कारण होती है.
नाखूनों का क्लबिंग,जिसे नेल क्लबिंग भी कहा जाता है. यह एक ऐसी कंडिशन है, जिसमें उंगलियों के सिरे बड़े हो होने से नाखून पोरों के चारों ओर मुड़ जाते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें खून में ऑक्सीजन की कमी, फेफड़ों में प्रॉब्लम, हार्ट डिजीज, लीवर सिरोसिस, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल शामिल हैं.
कोइलोनीचिया एक ऐसी समस्या है, जो आयरन की कमी के कारण होती है. यह एनीमिया का संकेत दे सकती है. इसके कारण शरीर में थकावट महसूस होने लगती है.
बचाव
नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और खनिज से भरपूर चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है.
नाखूनों को समय-समय पर साफ करते रहें.
नेल पेंट का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें.
धूम्रपान या शराब का सेवन करने से यह नाखूनों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे यह कमजोर और पीले हो सकते हैं.


Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/fingernail-fungus-symptoms-and-treatment-6808797/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help