News Info
Go back
26 March, 2024, 07:17 AM
Vitamin-A की कमी से हो सकते हैं ये गंभीर रोग, समय रहते हो जाएं सतर्क
विटामिन ए रेटिना में एक वर्णक के उत्पादन के लिए जरूरी है, जो रोशनी का पता लगाने के लिए जिम्मेदार है. विटामिन ए की कमी से आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती है.
Vitamin A Deficiency: विटामिन-ए को सेहत के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए भी जरूरी माना जाता है. इसकी कमी होने पर शरीर में कई समस्याएं हो सकती है. विटामिन-ए की कमी से शरीर में कई गंभीर रोग होते हैं. इसकी वजह से आंखों में ड्राइनेस, खुजली और इन्फेक्शन होने की संभावना रहती है. विटामिन ए की कमी से होने वाले सबसे गंभीर रोगों में से एक रतौंधी है. रतौंधी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कम रोशनी में देखना मुश्किल हो जाता है. साथ ही रात में दिखाई देने में दिक्कत होती है. इसके अलावा आंख के सफेद हिस्से में धब्बे और कॉर्निया सूखना इसका आम लक्षण है. इसका समय रहते इलाज न कराने से स्थाई अंधापन भी हो सकता है.
यह समस्या बड़ों की अपेक्षा बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है. विटामिन-ए की कमी को रोकने के लिए विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों का संतुलित आहार खाना जरूरी है. अंडे और डेयरी उत्पादों जैसे खाद्य पदार्थों में विटामिन ए पाया जाता है. इसके अलावा गाजर, शकरकंद, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए गुणकारी होता है.
विटामिन-ए की कमी से होने वाली बीमारीयां
त्वचा में सूखापन
शरीर में विटामिन ए की कमी होने से इसका असर सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों पर भी देखने को मिलता है. स्किन सेल्स को बनाने में विटामिन ए की अहम भूमिका होती है. यह स्किन की सूजन को कम करने का काम करता है. इसकी कमी से एक्जिमा और त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती है. इसके कारण स्किन में ड्राइनेस बढ़ जाती है. साथ ही होंठ भी फट सकते हैं.
आंखों पर प्रभाव
विटामिन ए की कमी होने से आंखों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए न मिलने से आंखों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए विटामिन ए से भरपूर हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए.
रतौंधी रोग
यह एक ऐसी बीमारी है, जो विटामिन ए की कमी के कारण होती है. इससे पीड़ित मरीजों को दिन की अपेक्षा रात में कम दिखाई देता है. इसके कारण आंखों का कॉर्निया सूख जाता है, जिससे धुंधला दिखाई देता है. यह स्थाई अंधापन होने की संभावना काफी हद तक बढ़ा सकता है.
बच्चों पर प्रभाव
विटामिन ए की कमी से बच्चों के शारीरिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में विटामिन ए से भरपूर खाने का सेवन करना जरूरी होता है. हेल्दी चीजों का सेवन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मददगारा साबित होता है.
प्रेग्नेंसी में दिक्कत
विटामिन ए की कमी से गर्भधारण करने में भी परेशान हो सकती है. इसकी वजह से पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होती है.
विटामिन ए की कमी के लक्षण
रूखी और खुरदरी त्वचा
बार-बार संक्रमण
धीमी वृद्धि
बांझपन
घटी हुई प्रतिरक्षा समारोह
विटामिन ए की कमी से बचने के उपाय
रोजाना एक्सरसाइज करने से इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है.
सोयाबीन, गाजर, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, डेयरी उत्पाद, मछली का तेल और अंडे में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है. इनका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
समय पर डॉक्टर से परामर्श करते रहें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/symptoms-and-prevention-of-diseases-caused-by-vitamin-a-deficiency-6812807/




