News Info

Go back
उल्टा-पुल्टा खाकर हो गया पेट खराब? अब खाली पेट पी लें ये एक चीज, तुरंत मिल जाएगी राहत

26 March, 2024, 07:08 AM

उल्टा-पुल्टा खाकर हो गया पेट खराब? अब खाली पेट पी लें ये एक चीज, तुरंत मिल जाएगी राहत

Gas, Acidity Stomach Problem Remedies: होली पर गुजिया और मिठाई खाने से पेट खराब हो गया है तो अब खाली पेट ये एक ड्रिंक पी लें। इससे पेट की जलन, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलेगी। इस पेय को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
गर्मी का मौसम, खाने-पीने में गड़बड़ी, घंटों रंग में खेलना और पानी कम पीना, होली के बाद अक्सर लोग इन कारणों से बीमार पड़ जाते हैं। त्योहार पर मीठा और पकवान खाने से पेट खराब हो जाता है। मैदा से बनी चीजें पेट में गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या पैदा करती हैं। अगर आपको भी यही परेशानियां हो रही हैं तो इसके लिए खाली पेट पुदीना छाछ का सेवन करें। इस छाछ को आप घर में आसानी से बना सकते हैं। पुदीना पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। गैस और एसिडिटी की समस्या भी इससे दूर हो जाती है। इसके अलावा कई और ऐसे पेय पदार्थ हैं जो पेट में राहत पहुंचाने का काम करेंगे।

पुदीन छाछ
पेट की गर्मी दूर करने के लिए पुदीना छाछ काफी असरदार पेय है। इससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होगी। पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है। वहीं छाछ पीने से अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है। होली पर उल्टा-पुल्टा खाने से कब्ज की समस्या बढ़ जाए तो सुबह नाश्ते में छाछ जरूर पी लें।

पुदीना छाछ बनाने का तरीका
पुदीना छाछ बनाने के लिए आपको प्लेन छाछ लेनी होगी। आप दही में पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह ब्लैंड कर लें और फिर इसमें हींग, काला नमक, जीरा पाउडर मिला लें। अब छाछ में सूखा हुआ पुदीना बारीक करके मिला लें। अगर सूखा पुदीना नहीं है तो हरा पुदीना खरीदकर उसे कूट लें। अब इसे बारीक करके छाछ में मिला लें। तैयार है पुदीना छाछ। आप इसे खाली पेट पी लें। इसे दोपहर के खाने में भी आप पी सकते हैं। 

गैस अपच और कब्ज की समस्या कैसे दूर करें
पेट की समस्या को दूर करने के लिए आप सुबह नारियल पानी भी पी सकते हैं। इसके अलावा जीरा पानी भी गैस और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाता है। पेट खराब होने पर डाइट में दही जरूर शामिल कर लें। इससे बैक्टीरिया बैलेंस ठीक रहती है। अगर दस्त की समस्या हो गई है तो खाने में पका केला और चावल शामिल कर लें। इससे1-2 दिन में आपका पेट पूरी तरह से सेट हो जाएगा।



Source:

https://www.indiatv.in/health/drink-pudina-chhachh-mint-buttermilk-instant-relief-from-gas-acidity-bloating-and-constipation-2024-03-26-1033742
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help