News Info

Go back
मामूली मसालों में न करें इनकी गिनती, सेहत के लिए करते हैं औषधि का काम, खाने से पास नहीं भटकेंगी बीमारियां

23 March, 2024, 05:38 AM

मामूली मसालों में न करें इनकी गिनती, सेहत के लिए करते हैं औषधि का काम, खाने से पास नहीं भटकेंगी बीमारियां

कुकिंग में तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल वर्षों से होता आ रहा है, लेकिन कुछ मसाले ऐसे भी हैं, जो तमाम तरह के औषधीय तत्वों से भरपूर होते हैं. ये कई गंभीर बीमारियों को मात दे सकते हैं और सेहत के (Health benefits of spices) लिए काफी फायदेमंद होते हैं. आइए हेल्थलाइन के अनुसार जानते हैं जानते हैं, ऐसे ही कुछ बेहतरीन मसालों के बारे में जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं.

हल्दी: हल्दी को औषधीय तत्वों का खजाना कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद रहते हैं. इसलिए हल्दी का सेवन सूजन और दर्द जैसी दिक्कतों से राहत पाने के लिए तो किया ही जा सकता है. साथ ही ये कैंसर, दिल की बीमारी और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार हो सकती है. 

अदरक: अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है. इसका सेवन करने से केवल सर्दी-जुकाम ही दूर नहीं रहता है. हल्दी सूजन और इंफेक्शन जैसी दिक्कतों को दूर रखने में भी सहायक है. इसके साथ ही अगर रोजाना दो ग्राम अदरक का सेवन किया जाए, तो ये कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकती है.

मेथी: मेथी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. दरअसल मेथी में हाइड्रॉक्सीआइसोल्यूसीन नाम का प्लांट प्रोटीन पाया जाता है. जो बॉडी में इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज हर रोज एक ग्राम मेथी को डाइट में शामिल करते हैं, तो ये उनके लिए फायदेमंद हो सकता है. 

लहसुन: लहसुन में भी तमाम तरह के औषधीय तत्व मौजूद रहते हैं. लहसुन का सेवन करने से हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है. साथ ही हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट के लिए भी लहसुन खाना बेहतर हो सकता है. दरअसल लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

दालचीनी: दालचीनी को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. दालचीनी में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी में इंसुलिन बढ़ाने में मदद करते हैं. जिसकी वजह से रक्त शर्करा स्तर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना एक से छः ग्राम तक दालचीनी खाना बेहतर हो सकता है.

तुलसी: तुलसी का नाम जड़ी-बूटी में सबसे पहले लिया जाता है. तुलसी शरीर में कई प्रकार के बैक्टीरिया, यीस्ट्स और कवकों को बढ़ने से रोक सकती है. इतना ही नहीं ये ब्लड में कुछ इम्यून सेल्स बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में भी मददगार होती है. तुलसी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल और चिंता व अवसाद के लक्षणों को कम किया जा सकता है.






Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-health-benefits-of-spices-to-prevent-diabetes-cancer-and-heart-issues-ensuring-fitness-and-wellness-8161098.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help