News Info

Go back
Asparagus Benefits: महिलाओं के लिए रामबाण माना जाता है शतावरी, हार्मोनल समस्याओं को करता है दूर

23 March, 2024, 05:23 AM

Asparagus Benefits: महिलाओं के लिए रामबाण माना जाता है शतावरी, हार्मोनल समस्याओं को करता है दूर

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाती है। शतावरी इन्हीं में से एक है जो महिलाओं के लिए काफी गुणकारी होती है। इसे Asparagus के नाम से भी जाना जाता है और इससे महिलाओं में होने वाली हार्मोनल समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं शतावरी के महिलाओं के लिए कुछ फायदे।
आयुर्वेद में कई सारी जड़ी-बूटियां सदियों से हमारा इलाज करती आई हैं।
शतावरी इन्हीं में से एक है, जो महिलाओं के लिए काफी गुणकारी होती है।
इससे महिलाओं में होने वाली हार्मोनल समस्याओं से राहत मिलती है।
एस्पैरागस यानी शतावरी एक जड़ी-बूटी है, जो पहाड़ों पर पाई जाती है। महिलाओं के लिए शतावरी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ये पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करती है। इसके साथ ही ये हार्मोन्स को संतुलित रखती है, जो इससे जुड़ी समस्याएं को दूर करता है। शतावरी वजन कम करने में भी मदद करती है। इसमें विटामिन ए विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी6, प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे-

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
शतावरी में हाई फोलेट कंटेंट होता है, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याएं दूर रहती है। इसमें मौजूद फोलेट प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में बच्चे के जन्म से जुड़े दोषों और खतरों को कम करता है, जिससे बच्चा हेल्दी होता है।

पाचन दुरुस्त रखें
शतावरी में कई मात्रा में फाइबर पाया जाता है, तो जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।

वजन कम करने में सहायक
शतावरी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता हैं। इसके अलावा इसमें फैट बहुत कम पाया जाता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। जो लोग वजन कम करने की सोच रहे हैं, उनके लिए शतावरी एक अच्छा ऑप्शन है।

सूजन कम करें
शतावरी में कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे सूजन की समस्या दूर होती है।

बीपी के रोगियों के लिए भी फायदेमंद
शतावरी एक नेचुरल मूत्रवर्धक है। ये शरीर से अतिरिक्त नमक और तरल पदार्थ का बाहर करने का काम करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यूटीआई जैसी समस्या से भी राहत मि‍लती है।

स्किन के लिए फायदेमंद
शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन पाया जाता है, जो पिंपल को रोकने में मदद करता है, जिससे स्किन पर दाग-धब्बे और मुंहासे नहीं होते।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-amazing-benefits-of-asparagus-for-women-23680907.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help