News Info

Go back
शुगर में अंजीर का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करें? जानिए डायबिटीज में Fig खाने का सही तरीका

22 March, 2024, 07:33 AM

शुगर में अंजीर का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करें? जानिए डायबिटीज में Fig खाने का सही तरीका

Is Anjeer Good for Diabetes : डायबिटीज में अंजीर का सेवन करना काफी हेल्दी साबित हो सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं?
Is Anjeer Good for Diabetes : अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट्स है, जिसे एक्सर्ट नियमित रूप से खाने की सलाह लेते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। अगर आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। लेकिन इन सभी के बीच यह सवाल आता है कि क्या अंजीर डायबिटीज में खा सकते हैं? क्या अंजीर डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है? अगर आप भी यह सोचते हैं, तो आपके इन सभी सवालों के जबाव हम इस लेख में देंगे। आइए जानते हैं डायबिटीज में अंजीर खाने के क्या फायदे (Anjeer for sugar patient in Hindi) हैं?

क्या डायबिटीज में अंजीर खाना है फायदेमंद?
जी हां, अंजीर खाना डायबिटीज मरीजों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में इंसुलिन स्त्राव में सुधार किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अंजीर फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, इससे डायबिटीज में इंसुलिन के स्तर को बेहतर किया जा सकता है।

यह डायबिटीज में होने वाली समस्याएं जैसे- भूख न लगना, पाचन में गड़बड़ी, शुगर लेवल बढ़ना इत्यादि लक्षणों में सुधार कर सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ने पर कितनी मात्रा में खाएं अंजीर
अगर आपको डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से पूरे दिन में 2 से 3 अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर में आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है। हालांकि, ध्यान रखें कि हाई ब्लड शुगर की स्थिति में काफी ज्यादा मात्रा में अंजीर का सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। अंजीर के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं।

डायबिटीज में कैसे खाएं अंजीर?
डायबिटीज में आप अंजीर को नियमित रूप से पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसके लिए 2 से 3 अंजीर लें। इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसके पानी को निकालकर फेंक दें या पी लें। अब इस अंजीर को चबाकर खाएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

अंजीर का सेवन करने से इंसुलिन स्त्राव को संतुलित किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।





Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/is-anjeer-good-for-diabetics-patient-in-hindi-1074604/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help