News Info

Go back
दिमाग को कमजोर कर देती है शरीर में होने वाली Sodium की कमी, बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीज

22 March, 2024, 07:31 AM

दिमाग को कमजोर कर देती है शरीर में होने वाली Sodium की कमी, बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीज

सोडियम हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्व है। इसकी कमी यदि शरीर में हो जाए तो कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में सोडियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
ओवरऑल हेल्थ के लिए हमें कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। जिसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम और सोडियम जैसे तत्व शामिल हैं। इनमें से यदि कोई भी तत्व हमारे शरीर में कम हो जाए तो शरीर में किसी तरह के रोग के कारण बन जाता है। वहीं यदि सोडियम की मात्रा हमारे शरीर में कम हो जाए तो इसके चलते कई तरह की समस्याएं भी हमारे शरीर मे घर कर जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नमक में सबसे ज्यादा सोडियम की मात्रा पाई जाती है। जिसकी कमी के कारण हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जिसमें लो ब्लड सोडियम की समस्या मुख्य है, वहीं इसकी कमी होने पर हमारे दिमाग पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि सोडियम की कमी के लक्षणों को हम समय रहते नहीं पहचान पाते हैं। जो कि गंभीर समस्या होने पर ही समझ में आते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जो सोडियम की कमी के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा जानिए ऐसे 5 फूड्स जो सोडियम की कमी को तेजी से पूरा कर सकते हैं।

सोडियम की कमी के लक्षण (Symptoms of Low Sodium)
बिना कारण उल्टी की समस्या।
लगातार सिर में दर्द रहना।
हमेशा थकान बने रहना।
बेचैनी और चिड़चिड़ापन रहना।
मांसपेशियों में तनाव और ऐंठन।
दिमागी क्षमता का कमजोर होना।
मिर्गी के दौरे आना।
सोडियम की पूर्ति के लिए 5 फूड्स (Foods rich in Sodium)
1. सफेद नमक
हमारे घरों में खाने के लिए प्रयोग होने वाला सफेद नमक जिसे हम कॉमल साल्ट भी कहते हैं, सोडियम का एक बेहतरीन सोर्स है। 100 ग्राम नमक में हमें लगभग 38,000 मिली ग्राम तक सोडियम पाया जाता है। हालांकि सोडियम की पूर्ति का यह कोई हेल्दी विकल्प नहीं है इसलिए इसका सेवन थोड़ी मात्रा में ही करना चाहिए।

2. चीज
कॉटेज चीज सोडियम का एक बेहतरीन स्रोत है, जिसकी 100 ग्राम सर्विंग में 300 मिलीग्राम सोडियम होता है। जो हमारी रोजाना की जरूरत का 12 प्रतिशत तक है। चीज में स्वाद को बेहतर बनाने के लिए नमक का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए आपको कम मात्रा में पनीर खाने की सलाह दी जाती है।

3. सी फूड
सी फूड जिसमें मुख्य तौर पर मछली शामिल होती है। सोडियम की पूर्ति के लिए बेहतरीन डाइट माना जाता है। दिल की सेहत के लिए सी फूड को काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि सी फूड का चयन हमें बड़ी ही सावधानी से करना चाहिए। डिब्बाबंद सी फूड्स की जगह हमें ताजा सी फूड्स का विकल्प चुनना चाहिए।

4. वेजिटेबल जूस
नेचुरली सोडियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, ताजा सब्जियों का जूस। रोज एक गिलास वेजिटेबल जूस का सेवन करने से हमारे दैनिक प्रयोग की सोडियम की पूर्ति हो जाती है। हालांकि आपको पैकेटबंद जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी जगह आप ताजा फ्रेश जूस का सेवन करें।

5. रेड मीट
रेड मीट या लाल मांस सोडियम का एक अच्छा विकल्प है। 100 ग्राम रेड मीट में आपको 50 मिलीग्राम तक सोडियम हो सकता है। इसलिए आपको यदि ज्यादा सोडियम की आवश्यकता नहीं है तो रेड मीट का सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।





Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/mental-weakness-is-caused-by-sodium-deficiency-these-5-foods-will-recover-your-sodium-level-in-hindi-1075057/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help