News Info
Go back
22 March, 2024, 07:13 AM
दिमाग के लिए खतरनाक है खाने में इस एक चीज की कमी, बन जाती है कई बीमारियों की वजह
Vitamin For Brain Health: दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए भी कोई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है सोडियम, जो दिमाग के लिए बहुत जरूरी है। जानिए सोडियम की कमी से कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है?
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन, मिनरल और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। वहीं दिमाग की सेहत के लिए भी कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जरूरी हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम और सोडियम शामिल है। अगर कोई भी पोषक तत्व कम हो जाए तो शरीर के साथ-साथ दिमाग भी बीमार होने लगता है। शरीर में सोडियम कम होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नमक में सबसे ज्यादा सोडियम होता है। अगर सोडियम कम होने लगे तो इससे लो ब्लड सोडियम की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसी स्थिति में दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। कई बार सोडियम की कमी के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। जानिए शरीर में सोडियम कम होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं?
सोडियम की कमी के लक्षण
सिर में लगातार दर्द बना रहना
ज्यादातर समय थकान रहना
बेचैनी और चिड़चिड़ापन की समस्या
मांसपेशियों में ऐंठन और तनाव
दिमागी क्षमता कमजोर होना
बिना वजह उल्टी आना
मिर्गी के दौरे पड़ना
सोडियम की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं
सफेद नमक- ज्यादातर घरों में सफेद नमक का उपयोग किया जाता है जो सोडियम का अच्छा सोर्स है। हालांकि सोडियम के लिए ज्यादा नमक खाना फायदेमंद नहीं माना जाता है। नमक की मात्रा आपको सीमित ही खानी चाहिए।
चीज- सोडियम के लिए आप कॉटेज चीज खा सकते हैं। करीब 100 ग्राम चीज में 300 मिलीग्राम सोडियम पाया जाता है। इससे डेली की जरूरत का 12 प्रतिशत तक पूरा किया जा सकता है। कोशिश करें के घर का बना फ्रेश पनीर इस्तेमाल करें।
सी फूड- अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप सोडियम के लिए मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। सी फूड खाने से सोडियम की पूर्ति की जा सकती है। ये हार्ट हेल्थ के भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि इसके लिए ताजा सी फूड्स का ही सेवन करें।
वेजिटेबल जूस- सोडियम का नेचुरली सोर्स सब्जियों के जूस में भी होता है। इसके लिए डाइट में ताजा सब्जियों का जूस शामिल करना चाहिए। डेली 1 गिलास वेजिटेबल जूस पीने से सोडियम की पूर्ति हो सकती है।
रेड मीट- रेड मीट में भी सोडियम पाया जाता है। करीब 100 ग्राम रेड मीट खाने से 50 मिलीग्राम तक सोडियम मिलता है। सोडियम की ज्यादा कमी नहीं है तो आप रेड मीट का सेवन कर सकते हैं।
Source:
https://www.indiatv.in/health/low-sodium-can-be-dangerous-for-brain-related-issue-add-these-sodium-food-2024-03-22-1032945




