News Info
Go back
22 March, 2024, 07:09 AM
Migraine का इलाज कराना महिला को पड़ा भारी, बोटॉक्स इंजेक्शन लेने के बाद हुई जानलेवा बीमारी का शिकार
टेक्सास की एक महिला को माइग्रेन (Migraine) का इलाज भारी पड़ गया। दरअसल इस समस्या से राहत पाने के लिए 30 वर्षीय एलिसिया हैलॉक ने बोटॉक्स इंजेक्शन (Botox Injection) लिए जिसके बाद वह Partial Paralysis और डिस्फैगिया नामक समस्या से पीड़ित हो गई। इस बारे में महिला में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। आइए जानते हैं क्या है Dysphagia और इसके लक्षण-
हाल ही में टेक्सास की एक महिला ने माइग्रेन के लिए बोटोक्स इंजेक्शन लगवाए।
हालांकि, इस ट्रीटमेंट उन्हें गंभीर समस्याओं का शिकार होना पड़ा।
बोटोक्स इंजेक्शन लगाने के बाद वह आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गईं।
हाल ही में टेक्सास की एक महिला पर माइग्रेन (Migraine) का इलाज कराना भारी पड़ गया। महिला ने अपने दर्दनाक स्वास्थ्य अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि इस ट्रीटमेंट की वजह से उन्हें आईसीयू में पहुंचाना पड़ा। टेक्सास की एलिसिया हैलॉक का कहना है कि माइग्रेन की समस्या के इलाज के लिए बोटॉक्स इंजेक्शन (Botox Injection) लेने के बाद उन्हें गंभीर परिस्थिति का सामना करना पड़ा।
30 वर्षीय हैलॉक का दावा किया कि बोटॉक्स शॉट्स लेने के बाद, वह आंशिक रूप से लकवाग्रस्त (Partial Paralysis) यानी पैरालाइज हो गई और डिस्फैगिया नामक समस्या से पीड़ित हो गई। यह एक विकार जिसमें निगलने में कठिनाई होती है। आइए जानते हैं क्या है डिस्फैगिया और इसके लक्षण-
क्या है डिस्फैगिया?
मायो क्लिनिक के मुताबिक डिस्फेगिया निगलने में होने वाली कठिनाई के लिए इस्तेमाल होने वाला एक मेडिकल टर्म है। डिस्फैगिया एक दर्दनाक स्थिति हो सकती है। कुछ गंभीर मामलों में इसमें निगलना असंभव हो जाता है।
कभी-कभी बहुत तेजी से खाने या अच्छे से न चबाने की वजह से निगलने में होने वाली कठिनाई आमतौर पर चिंता का कारण नहीं बनती है, लेकिन डिस्फैगिया एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति हो सकती है, जिसके लिए उपचार की जरूरत होती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह 50 साल के बाद किसी में भी ज्यादा आम है। निगलने में समस्या के कारण अलग-अलग होते हैं और इनका उपचार इन्हीं कारणों पर निर्भर करता है।
डिस्फैगिया के लक्षण
डिस्फैगिया से जुड़े लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:-
वजन घटना
लार टपकना
निगलते समय दर्द होना
निगलने में असमर्थ होना
आवाज कर्कश हो जाना
निगलते समय खांसी होना
भोजन का वापस ऊपर आना
बार-बार सीने में जलन होना
भोजन या पेट का एसिड गले में वापस आ जाना
गले,छाती या छाती की हड्डी के पीछे खाना फंसा हुआ महसूस होना
डिस्फैगिया के कारण
स्वालोइंग यानी निगलना एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें कई मांसपेशियां और नर्व्स शामिल होती हैं। कोई भी स्थिति जो इन मांसपेशियों और नर्व्स को कमजोर करती है या डैमेज करती है या गले या फूड पाइप के पिछले हिस्से में सिकुड़न का कारण बनती है, तो यह स्तिथि डिस्पैगिया की वजह बनती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-texas-women-suffers-partial-paralysis-and-dysphagia-after-taking-botox-injections-for-migraine-23680033.html




