News Info

Go back
Foods for Inflammation: शरीर की सूजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स, जल्द दिखेगा असर

22 March, 2024, 07:04 AM

Foods for Inflammation: शरीर की सूजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स, जल्द दिखेगा असर

इन दिनों लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। एडिमा इन्हीं समस्याओं में से एक है जिससे आजकल कई लोग परेशान है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली सूजन की समस्या है जिसकी वजह से लगातार सूजन की समस्या लगातार बनी रहती है। ऐसे में दवाओं के साथ ही आप कुछ फूड आइटम्स की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।
कुछ लोगों में अक्सर किसी न किसी कारण से सूजन की समस्या बनी ही रहती है। कुछ लोग जहां हाथों में सूजन से परेशान रहते हैं, तो कुछ को पैरों में और कुछ लोगों को तो चेहरे पर या फिर शरीर के किसी भी अंग में सूजन की समस्या रहती है, इसे एडिमा भी कहते हैं। अगर ये सूजन की समस्या लगातार बनी रहती है, जो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
शरीर में होने वाली सूजन के बहुत सारे कारण होते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख मोटापा और फिर प्रेग्नेंसी, ज्यादा सोडियम का सेवन और किसी भी तरह की चोट जो सूजन का कारण बन सकती है। ऐसे में दवाओं के अलावा आप कुछ फूड आइटम्स की मदद से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। कुछ ऐसी नेचुरल खाने की चीजे हैं, जिन्हें खाकर आप आसानी से शरीर के किसी भी भाग में होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में-

हरी पत्तेदार सब्जियां
मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर हरी पत्तेदार साग और सब्जियां शरीर के सूजन को कम करने में मदद करती हैं। इसलिए अपनी डाइट में पालक,मेथी, बथुआ जरूर शामिल करें। इसमें आयरन, पोटेशियम,विटामिन्स, मैग्निशियम, विटामिन सी, ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से ये सूजन को कम करने में मदद करता है।

केला
आयरन, पोटेशियम, मैग्निशियम,विटामिन बी2, बी6 और नियासिन से भरपूर केला हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इससे हमें एनर्जी भी भरपूर मिलती है।

किशमिश
किशमिश में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में होने वाली सूजन को नेचुरल तरीके से खत्म करता है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होने के कारण ये सूजन से होने वाली इंफ्लेमेशन को ठीक करने में भी मदद करता है।

एवोकाडो
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर एवोकाडो के ढेरों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इससे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलती हैं।

टमाटर
पोटेशियम से भरपूर टमाटर हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को कम करता है। इससे शरीर के किसी भी अंग में होने वाली सूजन में कमी आती है। इसलिए अपनी डेली डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-add-these-foods-in-your-diet-to-get-rid-of-inflammation-23680123.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help