News Info
21 March, 2024, 07:35 AM
पैरासिटामोल बुखार की दवा है या दर्द की? अधिकतर लोग नहीं जानते हकीकत, डॉक्टर से जानें काम की बात
जब पेन सीवियर हो, तब इस दवा के बजाय अन्य टेबलेट्स रिकमेंड की जाती हैं. पैरासिटामोल को अन्य पेनकिलर्स की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित माना जाता है और यही वजह है कि हल्के दर्द में पेनकिलर के बजाय यह दवा लेनी चाहिए. अचानक बुखार आ जाए, तब भी यह दवा लेना सुरक्षित माना जाता है. हालांकि हद से ज्यादा पैरासिटामोल लेने से गंभीर साइड इफेक्ट नजर आ सकते हैं.
डॉक्टर रावत कहती हैं कि प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी पैरासिटामोल पेनकिलर के तौर पर दी जा सकती है, लेकिन ऐसे लोगों को यह दवा बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेनी चाहिए. जो लोग लिवर या किडनी से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन्हें पैरासिटामोल ज्यादा नहीं लेना चाहिए. ऐसा करने से लोगों की समस्या ट्रिगर हो सकती है.
पैरासिटामोल लेने के बाद अगर किसी को डायरिया, एलर्जी, मतली, भूख न लगना, स्किन पर रैशेज और खुजली होने जैसे लक्षण दिखें, तो इस दवा को तुरंत बंद कर देना चाहिए. साथ ही जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर कंसल्ट करना चाहिए. सभी दवाओं के साइड इफेक्ट होते हैं, लेकिन पैरासिटामोल उन दवाओं में से है, जिनके हेल्थ पर सबसे कम साइड इफेक्ट नजर आते हैं.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-is-paracetamol-fever-medicine-or-painkiller-90-percent-people-confused-know-truth-from-the-doctor-paracetamol-myths-vs-facts-8166922.html




