News Info
Go back
21 March, 2024, 07:29 AM
बच्चों की इन हरकतों पर दें ध्यान, हो सकता है डाउन सिंड्रोम का खतरा
कुछ बच्चे और बच्चों से कुछ अलग होते हैं, ऐसे में अगर आपको भी अपने बच्चे के शरीर में कुछ अजीब बदलाव नजर आ रहे हैं तो इनपर ध्यान दें.
प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने के लिए कहा जाता है. जरा सी लापपवाही का असर होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है. प्रेग्नेंसी के दौरान या डिलीवरी के बाद कुछ परेशानी बच्चों को घेर लेती हैं, जिनमें से एक है डाउन सिंड्रोम (Down Syndrome). ये एक जेनेटिक परेशानी है. इस बीमारी में बच्चा नॉर्मल नहीं होता है. ये क्रोमोजोम की गड़बड़ी के चलते होता है. आइए अपने लेख में इसके बारे में जानते हैं.
क्या है Down Syndrome-
Down Syndrome एक जेनेटिक डिसऑर्डर है. इसके पीछे क्रोमोजोम की गड़बड़ी हो सकती है. डाउन सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के पास एक अतिरिक्त क्रोमोसोम या एक क्रोमोसोम का एक अतिरिक्त टुकड़ा होता है. सरल भाषा में कहें तो आमतौर एक बच्चा 46 क्रोमोसोम के साथ जन्म लेता है. इनमें से 23 मां के और 23 पिता के क्रोमोसोम के जोड़े होते हैं. डाउन सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति के पास क्रोमोसोम 21 की एक अतिरिक्त कॉपी होती है, जिसका अर्थ है कि उनकी कोशिकाओं में 46 के बजाय कुल 47 क्रोमोसोम होते हैं. इसके कारण मेडिकल वर्ल्ड में इसे डाउन सिंड्रोम कहा जाता है. इसे ट्राइसॉमी 21 भी कहा जाता है. यह अतिरिक्त कॉपी बच्चों के शरीर और मस्तिष्क के विकास को प्रभावित करती है यानी इस तरह के बच्चे के पास 47 क्रोमोसोम पाए जाते हैं.
यह अतिरिक्त कॉपी शिशु के शरीर और मस्तिष्क के विकास के तरीके को बदल देती है. यह उनके जीवनकाल के दौरान मानसिक और शारीरिक दोनों चुनौतियों का कारण बन सकती है. 1000 में 1 बच्चे में इसकी संभावना होती है.
डाउन सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं?
डाउन सिंड्रोम के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं और डाउन सिंड्रोम वाले लोगों को अपने जीवन के अलग-अलग समय में अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं डाउन सिंड्रोम के कुछ सामान्य लक्षण-
-सपाट चेहरा
-चपटी बॉडी
-आंखें ऊपर की ओर तिरछी होना
-छोटी गर्दन
-छोटे हाथ और पैर
-असामान्य आकार के या छोटे कान
-छोटे हाथ
-छोटी उंगलियां और छोटे हाथ और पैर
-छोटा कद
-आसामान्य नाक
डाउन सिंड्रोम किन अन्य समस्याओं का कारण बनता है?
डाउन सिंड्रोम वाले कई लोगों में सामान्य शारीरिक लक्षण होते हैं और वे स्वस्थ जीवन जीते हैं, लेकिन डाउन सिंड्रोम वाले कुछ लोगों में एक या अधिक जन्म दोष या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. कुछ अधिक सामान्य लोगों में शामिल हैं:
-बहरापन
-स्लीप एपनिया (एक विकार जिसके कारण आप नींद के दौरान बार-बार सांस लेना बंद कर देते हैं)
-कान के संक्रमण
-नेत्र रोग
-जन्मजात हृदय दोष (हृदय दोष जो जन्म के समय मौजूद होते हैं)
-कब्ज़ की शिकायत
-रीढ़ की हड्डी के ऊपरी हिस्से में समस्या
-मोटापा
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/world-down-syndrome-day-2024-know-what-is-down-syndrome-causes-and-symptoms-6802345/




