News Info

Go back
इस समय पानी में घोलकर पिएं Apple Cider Vinegar, वेट लॉस समेत मिलेंगे ये 6 फायदे

20 March, 2024, 08:29 AM

इस समय पानी में घोलकर पिएं Apple Cider Vinegar, वेट लॉस समेत मिलेंगे ये 6 फायदे

एप्पल साइडर विनेगर में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बनाता है. यदि इसे आप रोज पानी में मिलाकर इस समय पिएं तो इससे वेट लॉस समेत कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है.
एप्पल विनेगर के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है, जो बॉडी को खतरनाक बैक्टीरियां से दूर रखता है.
रिसर्चगेट में प्रकाशित एक स्टडी से पता चलता है कि सेब के सिरके से ब्लड शुगर को कंट्रोल में मददगार साबित हो सकता है. ऐसा इसमें मौजूद एंटी-ग्लाइसेमिक इफेक्ट, एंटी-डायबिटिक गुणों के कारण होता है.
सेब के सिरके का सेवन पाचन को आसान बनाने में मदद करता है. साथ ही अपच, गैस जैसी पेट की समस्या से भी राहत पहुंचाता है.
सेब का सिरका खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है.
एप्पल विनेगर को मोटापा कम करने में फायदेमंद माना जाता है. हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, 2009 में हुई 175 लोगों पर स्टडी में पाया गया कि 3 हफ्तों तक 1-2 चम्मच विनेगर का सेवन करने वाले लोगों ने 2-4 पाउंड तक वेट लॉस किया था. 
एप्पल विनेगर को पानी में 1-2 चम्मच मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से सबसे ज्यादा फायदा होता है.  

Source:

https://zeenews.india.com/hindi/photos/best-way-to-drink-apple-cider-vinegar-to-get-5-benefits-including-weight-loss/2165750
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help