News Info

Go back
जोड़ों में जमे प्यूरीन को यूरिन के ज़रिए बाहर कर देता है ये मसाला, जानें यूरिक एसिड में कब और कैसे करें इस्तेमाल?

20 March, 2024, 08:13 AM

जोड़ों में जमे प्यूरीन को यूरिन के ज़रिए बाहर कर देता है ये मसाला, जानें यूरिक एसिड में कब और कैसे करें इस्तेमाल?

जोड़ों में जमे यूरिक एसिड की वजह से असहनीय जॉइंट्स का दर्द शुरू हो जाता है ऐसे में से कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल करें। इसके सेवन से आपको काफी फायदा होगा।
आजकल की बदलती लाइफ स्टाइल में लोग लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक बीमारी  है यूरिक एसिड। दरअसल,  यूरिक एसिड हमारी बॉडी में पाया जाने वाला एक वेस्ट पदार्थ है जिसे किडनी फ़िल्टर कर बाहर कर देती है लेकिन जब ये ज़्यादा होने लगते हैं तब किडनी इसे फ़िल्टर नहीं कर पाती है। ऐसे में ये क्रिस्टल के रूप में हमारे जोड़ों में जमा होने लगते हैं जिससे हमारे जॉइंट्स में असहनीय दर्द होने लगता है। इसकी वजह से कई तरह की सेहत संबंधी दिक्कतें जैसे - गठिया, शुगर, हार्ट और किडनी से जुड़ी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते ही यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। 


यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। अजवाइन हम सभी के किचन में पाया जाता है। यह सिर्फ खाने का खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती आपके सेहत का भी ख्याल रखती है। अजवाइन में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो यूरिक एसिड के हाई लेवल को को कंट्रोल करने का काम करता है। साथ ही अजवाइन में एपिजेनिन भी पाया जाता है ये एपिइन आपकी बॉडी में यूरिन की मात्रा को बढ़ाता है जिसकी वजह से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड इसके ज़रिए निकल जाता है।

कैसे करें अजवाइन का इस्तेमाल
यूरिक एसिड के मरीज रोजाना एक गिलास खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। रात को सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन डालें और उसे रात भर भिगोकर रखें। सुबह सबसे पहले इस पानी को छानकर पिएं।

इन परेशानियों में भी है कारगर अजवाइन
पेट की समस्या: अगर आप पेट की समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी से जूझ रहे हैं तो अजवाइन का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करते हैं।
जोड़ों के दर्द में आराम: जोड़ों के दर्द में अजवाइन बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुड़ अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से आराम दिलाते हैं। 
इन्फेक्शन से बचाव: अजवाइन में मौजूद  एंटी बैक्टीरियल तत्व आपके शरीर को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचाते हैं। 
वजन कम करे: अजवाइन का सेव करने से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। भुनी हुई अजवायन मोटापे को घटाने में असरदार है। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/celery-removes-uric-acid-through-urine-know-when-and-how-to-use-celery-ajwain-se-uric-acid-ka-ilaj-2024-03-19-1032275
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help