News Info

Go back
जानें ब्रह्म मुहूर्त में उठना सेहत के लिए क्यों माना जाता है लाभकारी, फायदे करेंगे हैरान

20 March, 2024, 08:08 AM

जानें ब्रह्म मुहूर्त में उठना सेहत के लिए क्यों माना जाता है लाभकारी, फायदे करेंगे हैरान

हिंदु धर्म में ब्रह्ममुहूर्त में उठना बेहद फायदेमंद माना गया है. अगर आप ब्रह्ममुहूर्त के समय उठते हैं तो इससे आपकी सेहत को ज़बरदस्त फायदे होते हैं।
हिंदु धर्म में ब्रह्ममुहूर्त में उठना बेहद लाभकारी माना गया है. कहा जाता है कि अगर आप ब्रह्ममुहूर्त या ब्रह्मकाल के समय सोकर उठते हैं तो इससे ना केवल आपका मन शांत हप्ता है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।  ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन को एक नई दिशा देता है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर लोग एक्टिव रहते है।  चलिए आपको बताते हैं ब्रह्ममुहूर्त में उठने के क्या फायदे हैं।हिंदु धर्म में ब्रह्ममुहूर्त में उठना बेहद लाभकारी माना गया है


ब्रह्म मुहूर्त क्या होता है ?
अगर आप सुबह 4  से 5 के बीच में उठ जाते हैं तो इस समय को ब्रह्मकाल या ब्रह्ममुहूर्त कहते है. ब्रह्म का मतलब है भगवान और मुहूर्त का मतलब है समय, यानी भगवान का समय. यह वो समय होता है जहां रात का खत्म होता है और नये दिन की शुरुआत होती है

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के ये हैं फायदे:
अगर आप इस मुहूर्त में सुबह के समय उठते हैंतो आपको दिनभर में आलस नहीं आता जय और पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहता है। साथ ही आप अपने  काम में एकाग्र हो पाते हैं।
अगर आप इस समय सोकर उठते हैं तो आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं जिससे आपका पूरा दिन बेहतरीन होता हैं।  साथ ही आपके मन और दिमाग में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने से आपका स्ट्रेस कम होता है और मन शांत होता है। आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ती है। जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसे अच्छा स्वास्थ्य, बुद्धि ,विद्या की प्राप्ति होती है।





Source:

https://www.indiatv.in/health/know-why-waking-up-in-brahma-muhurta-is-considered-beneficial-for-health-the-benefits-will-surprise-you-2024-03-20-1032331
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help