News Info

Go back
इन दिनों सड़क पर बिछे नजर आते हैं ये औषधीय फूल, कई समस्याओं में होता है इस्तेमाल

20 March, 2024, 08:07 AM

इन दिनों सड़क पर बिछे नजर आते हैं ये औषधीय फूल, कई समस्याओं में होता है इस्तेमाल

पलाश के फूलों के फायदे: पलाश के फूलों में कई प्रकार के खास गुण होते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद (palash ke phool ke fayde for health) है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
इन दिनों आपको रोड साइड रास्तों पर या पार्क में पलाश के फूल देखने को मिल जाएंगे। पर असल में ये लाल रंग के फूल सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल व्यापक तौर पर होता है और ये फूल कई समस्याओं में कमी ला सकते हैं। इस फूलों की खास बात ये है कि इनमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं जो कि कई सेहत से जुड़ी समस्याओं में कारगर तरीके से काम करते हैं। तो, आइए जानते हैं किन बीमारियों में आप पलाश के फूलों का इस्तेमाल (palash ke phool ke fayde for health) कर सकते हैं।

पलाश के फूलों के फायदे-Palash ke phool ke fayde
1. एंटीवर्म है पलाश के फूल
जिन लोगों के पेट में कीड़े होते हैं उनके लिए पलाश के फूल कारगर तरीके से काम करते हैं। ये एंटीवर्म हैं जो कि पेट के कीड़ों को मारते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप इन फूलों का पाउड बनाकर इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं। 

2. यूटीआई इंफेक्शन में फायदेमंद
यूटीआई इंफेक्शन में पलाश के फूलों का इस्तेमाल बेहद कारगर है। ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि यूटरेस में जमा बैक्टीरिया को फ्लश ऑउट करता है और फिर यूटीआई में कमी लाता है। साथ ही ये डायूरेटिक की तरह भी है जो कि ब्लैडर में जमा बैक्टीरिया को पानी के साथ फ्लश ऑउट करता है। 

3. ब्लोटिंग में फायदेमंद
ब्लोटिंग यानी जब पेट फूल जाता है ऐसी स्थिति में पलाश के फूलों का इस्तेमाल कई प्रकार से कारगर है। इसमें एसट्रिनजेंट गुण मौजूद होते हैं जो कि पेचिश और दस्त जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको पलाश के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए। तो, अगर आपने कभी ट्राई नहीं किया है तो इन फूलों का इतेमाल एक बार जरूर करें।



Source:

https://www.indiatv.in/health/bloating-to-uti-palash-ke-phool-ke-fayde-for-health-in-hindi-2024-03-20-1032343
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help