News Info

Go back
बर्फ की तरह पेट को कर देगा ठंडा! पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है ये पत्ता

20 March, 2024, 08:05 AM

बर्फ की तरह पेट को कर देगा ठंडा! पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है ये पत्ता

पान सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये पाचन क्रिया को तेज करने और फिर पाचन क्रिया के काम काज को बेहतर बनाने में मददगार है। आइए, जानते हैं इनके खास गुणों के बारे में।
मुंह से जुड़ी समस्या हो या फिर पेट से जुड़ी पान खाना आपके पाचन क्रिया को ठीक करने में कारगर तरीके से काम कर सकता है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि पान के पत्ते की प्रकृति गर्म है लेकिन, जिस तरह से इसका असर होता है इससे पेट ठंडा होता है। दरअसल, ये पित्त को कम करता है और पाचन क्रिया तो संतुलित करता है। इसके अलावा पान एक ऐसी चीज है जो कि पेट के पीएच को बैलेंस करने में मददगार है जिससे आप अपने आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। तो, आइए जानते हैं पेट के लिए पान खाने के फायदे।


पाचन तंत्र के लिए क्यों फायदेमंद है पान
पान खाते समय चबाने की क्रिया लार ग्रंथियों को उत्तेजित करने में मदद करती है। इससे लार का प्रोडक्शन होता है जिसमें कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं जिससे भोजन ठीक से टूट जाते हैं और इन्हें पचना आसान होता है। यह अच्छे पाचन में सहायता करता है। पान के पत्ते कब्ज से राहत दिलाने में भी बहुत कारगर होते हैं। इस प्रकार से ये पाचन तंत्र के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है।  

पेट के लिए पान खाने के फायदे
1. पेट ठंडा करता है
पेट के लिए पान खाने के फायदे कई हैं। पहले तो ये पेट को ठंडा करता है और इसके पीएच को बेहतर बनाता है। जब आप पान खाते हैं तो पेट के अस्तरों की हीलिंग होती है। दूसरा, इसका अर्क डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है जिससे मल के साथ पेट की गर्मी बाहर हो जाती है। इस प्रकार से एसिडिटी और अपच समेत कई समस्याओं को कम करने में पान का सेवन फायदेमंद है।

2. एंटीबैक्टीरियल है पान
पान एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और इसका सेवन पेट के बैक्टीरिया को मारता है। इसके अलावा ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है जिससे आप पाचन क्रिया से जुड़ी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको पान का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप इसे सौंफ के साथ उबालकर इसकी चाय की तरह से ले सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खा सकते हैं। 




Source:

https://www.indiatv.in/health/betel-leaves-benefits-for-digestive-health-in-hindi-2024-03-20-1032372
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help