News Info

Go back
Diabetes: कंट्रोल में रखना चाहते हैं ब्लड शुगर, तो रात में सोने से पहले कर लीजिए ये 4 काम

20 March, 2024, 07:50 AM

Diabetes: कंट्रोल में रखना चाहते हैं ब्लड शुगर, तो रात में सोने से पहले कर लीजिए ये 4 काम

डायबिटीज का कोई इलाज तो मुमकिन नहीं है लेकिन हां अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके इसे कंट्रोल में किया जा सकता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं रात में फॉलो करने वाले कुछ ऐसे जरूरी टिप्स जिन्हें शुगर के सभी मरीजों को जानना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर (Blood Sugar) तो कंट्रोल रहेगा ही साथ ही सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।
डायबिटीज को मैनेज करना एक फुल टाइम जॉब जैसा है, जिसमें लापरवाही ठीक नहीं है।
डायबिटीज के मरीजों को एक्सरसाइज और डाइट का खास ख्याल रखना काफी जरूरी होता है।
रात में आप क्या रूटीन फॉलो करते हैं, इसका आपके ब्लड शुगर लेवल पर काफी प्रभाव पड़ता है।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में थोड़े बदलाव करना जरूरी होता है। अगर आप भी इससे पीड़ित हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है, क्योंकि हम यहां डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें आप रात में फॉलो करके सुबह अपने बल्ड शुगर को ठीक रख सकते हैं। आइए अब बिना देर किए जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी टिप्स।

खाने के बाद करें फिजिकल एक्टिविटी
डिनर के बाद बिस्तर पर पसर जाना अगर आपकी आदत में भी शुमार है, तो बता दें कि ये सुबह आपके बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आधा या एक घंटा किसी भी शारीरिक गतिविधि में हिस्सा लें।

योग का लें सहारा
वैसे को योग सभी के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को इसे जरूर अपनाना चाहिए। आप वज्रासन जैसे योग को रात में खाने के बाद कुछ देर अपनी हैबिट में शामिल कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज को काबू में करने में मदद मिलती है।

रात में मीठे से करें परहेज
रात में मीठा खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं है। अगर आपको भी खाने के बाद कुछ मीठा खाने की तलब उठती है, तो ये सुबह आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करती है, जिससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल से बाहर जा सकती है।

नींद और पानी में न करें कंजूसी
रात में खाना खाने के 1 घंटे बाद आपको कम से कम 2 गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करके भी आप ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके लिए रात में मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाने की आदत भी आपको डालनी होगी।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-night-time-routine-to-keep-sugar-level-under-control-in-morning-diabetes-control-tips-in-hindi-23678598.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help