News Info

Go back
सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन पड़ सकता है महंगा, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

19 March, 2024, 09:20 AM

सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन पड़ सकता है महंगा, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

सुबह के समय ज़्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं। साथ ही ब्रेड से अलग अलग प्रकार की डिश भी बनाई जाती है, जिस लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड का ज़्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
आजकल  शहर से लेकर छोटे गांव कस्बों में खानपान का तरीका बदला है। लोग अब अलग अलग तरह का नाश्ता करते हैं, जिनमे ब्रेड सबसे महत्वपूर्ण नाश्ता है। सुबह के समय ज़्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं। साथ ही ब्रेड से अलग अलग प्रकार की डिश भी बनाई जाती है, जिस लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड का ज़्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, ज़्यादातर ब्रेड में 50 पर्सेंट मैदा और 50 पर्सेंट आटा होता है साथ ही इसे बनाने के लिए प्रिजर्वेटिव और स्टेबलाइजर्स का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि ये जल्दी खराब न हो। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सभी एलीमेंट्स आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाकर डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इसके सेवन से आपको कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
रोज ब्रेड का सेवन करने से डायबिटीज और शुगर का खतरा बढ़  जाता है।
 ब्रेड खाने से मोटापा बढ़ता है जो कई समस्या पैदा करता है।
ब्रेड का ज्यादा सेवन करने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
ग्लूटन इनटॉलरेंस से जूझ रहे लोगोंं को ब्रेड खाने से जॉइंट्स पेन की समस्या हो सकती है।
ब्रेड ज्यादा खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ जाता है।
एक दिन में सिर्फ इतना ब्रेड खाएं
एक दिन में किसी भी तरह के ब्रेड की 2 स्लाइस से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। ब्रेड रोज नहींं खाने चाहिए। सप्ताह में एक या दो दिन ब्रेड खाना सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि ग्लूटन इनटॉलरेंस, डायबिटीज, मोटापा और कॉन्स्टिपेशन की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को ब्रेड खाने से बचना चाहिए।

Source:

https://www.indiatv.in/health/side-effects-of-eating-bread-in-morning-breakfast-in-hindi-2024-03-19-1032035
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help