News Info

Go back
बादाम और सौंफ को आयुर्वेद में कहा गया है 'नेत्र ज्योति', खाने से दूर होगी नजर और आंखों की कमजोरी

19 March, 2024, 09:08 AM

बादाम और सौंफ को आयुर्वेद में कहा गया है 'नेत्र ज्योति', खाने से दूर होगी नजर और आंखों की कमजोरी

Almond And fennel seeds For Eyes: आंखों की कमजोरी दूर करने के लिए सौंफ और बादाम को आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद माना जाता है। नज़र तेज बनाने के लिए सौंफ और बादाम खाने की सलाह दी जाती है। जानिए फायदे।
प्रदूषण, अनहेल्दी डाइट, घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताने से आंखें कमजोर होने लगी हैं। आजकल छोटे-छोटे बच्चों को आंखों पर चश्मा पहने आपने देखा होगा। पहले नजर कमजोर होने को उम्र के साथ जोड़कर देखा जाता था। उम्र के साथ-साथ धीरे धीरे नजर कमजोर होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसलिए आंखों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। आंखों में कमजोरी और आईसाइट कमजोर होना बड़ी समस्या है। इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिससे आंखें स्वस्थ और ताकतवर बनें। इसके लिए बादाम (Almond) और सौंफ (Fennel Seed) को बहुत फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में इन दोनों चीजों को नेत्र ज्योति कहा जाता है। बादाम और सौंफ का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार आता है और आंखों की कमजोरी कम होती है। जानिए इन्हें कैसे इस्तेमाल करें?


आंखों के लिए सौंफ
आयुर्वेद ने बादाम और सौंफ को आंखों के लिए असरदार बताया गया है। रात में इन दोनों चीजों का सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। इससे आंखों की रोशनी में भी सुधार आता है। सौंफ में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं जो आंखों की सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। सौंफ खाने से ऑक्सिडेटिव तनाव कम होता है। इसमें विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों के रेटिना को हेल्दी बनाता है। सौंफ में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो आंखों की कोशिकाओं में मौजूद झिल्ली की संरचना की मरम्मत करता है। 

आंखों के लिए बादाम 
बादाम में विटामिन ई काफी होता है जो आंखों को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। वहीं बादाम विटामिन ए का भी सोर्स है। इससे रेटिना हेल्दी बनता है और रतौंधी को रोकने में मदद मिलती है। बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी सोर्स है जो आंखों की सूजन को घटाने में मदद करता है। बादाम खाने से आंखों की रौशनी भी बढ़ने लगती है।

बादाम और सौंफ कैसे खाएं
4-5 बादाम और 1 चम्मच सौंफ रात में पानी में भिगो दें और सुबह दोनों चीजों को पीसकर दूध में मिलाकर पी लें।
आप चाहें तो बादाम और सौंफ को भूनकर भी सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको ऐसे स्वाद पसंद नहीं है तो आप किसी स्मूदी में बादाम और सौंफ मिलाकर पी सकते हैं।
रात के समय बादाम और सौंफ का पाउडर बनाकर दूध या गर्म पानी से ले सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/almonds-with-fennel-seeds-work-magical-for-eyes-health-improve-eyesight-vision-2024-03-19-1032112
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help