News Info

Go back
भुने चने के साथ मिलाकर खाएं शहद, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, मोटापा भी होगा कम

18 March, 2024, 07:36 AM

भुने चने के साथ मिलाकर खाएं शहद, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे, मोटापा भी होगा कम

भुने हुए चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अगर इसमें शहद मिलाकर खाएं तो तेजी से वजन कम होता है। इम्यूनिटी और शरीर को मजबूत बनाने में चना और शहद कमाल का काम करता है। जानिए चने में शहद मिलाकर खाने से क्या फायदे होते हैं?
अगर आप सेहत को लेकर थोड़ा भी सजग हैं तो डाइट में भुने हुए चने जरूर शामिल कर लें। मिलावटी खाने के दौर में कुछ ही चीजें हैं जिनकी शुद्धता पर भरोसा किया जा सकता है। इन्हीं में से एक चीज है चना। अभी तक चने में ज्यादा मिलावट नहीं पाई गई है। चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। खासतौर से भुने हुए चने हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। आपको रोजाना 1-2 मुट्ठी चना जरूर खाना चाहिए। चना खाने से शरीर मजबूत बनता है और अगर आप चने को शहद के साथ खाएं तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है। जानिए भुने चने और शहद खाने से क्या फायदा होता है?


भुने चने और शहद खाने से फायदे 
चने में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, भरपूर फाइबर और दूसरे कई विटामिन पाए जाते हैं। संपूर्ण पोषण देने के लिए आप रोजाना 1 मुट्ठी चना जरूर खाएं। जो लोग रोजाना भुने चने और शहद खाते हैं उनके शरीर में ताकत आती है और कमजोरी दूर होती है।

वजन घटाने में मददगार- चना खाने से तेजी से वजन कम होता है। अगर आप भुने चने के साथ शहद खाते हैं तो इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। चने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जब आप शहद के साथ इसे मिलाकर खाते हैं तो लंबे समय तक भूख नहीं लगती। आप ओवरईटिंग से बचते हैं।

हड्डियों को बनाए ताकतवर- चना कैल्शियम का अच्छा सोर्स है। इससे हड्डियों को ताक मिलती है। अगर आप भुने चने के साथ शहद का सेवन करते हैं तो हड्डियां और भी मजबूत बनती हैं। इससे मैग्नीशियम और फोस्फोरस भी शरीर को मिल जाता है। जो हड्डियों को मजूबत बनाने में मदद करता है। 

हार्ट के लिए फायदेमंद- भुने चने खाने से हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। अगर शहद के साथ चने का सेवन किया जाए तो इससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनता है। शरीर में मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट और फास्फोरस की कमी पूरी होती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और फोस्फोरस हार्ट हेल्थ को सही रखने में मदद करता है।

पाचन को बनाए बेहतर- चना पेट के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। खासकर जब आप भुने चने के साथ शहद का सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। चने और शहद में भरपूर फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द में आराम मिलता है।

इम्युनिटी मजबूत बनाए- भुने चने को शहद के साथ मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। चने और शहद में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में असरदार काम करते हैं। रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।









Source:

https://www.indiatv.in/health/roasted-grams-chickpeas-mix-with-honey-benefits-make-you-slim-and-bones-strong-2024-03-16-1031423
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help