News Info

Go back
रात के समय गलती से भी न खाएं ये फूड्स, वरना सोना हो जाएगा दूभर

14 March, 2024, 06:42 AM

रात के समय गलती से भी न खाएं ये फूड्स, वरना सोना हो जाएगा दूभर

सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के साथ ही अच्छी नींद भी जरूरी है। हालांकि कई वजहों से हमारी नींद अधूरी रह जाती है जिसकी वजह से दिनभर कई समस्याएं होती हैं। रात में गलत खानपान अक्सर हमारी नींद खराब कर देता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें भूलकर भी रात में नहीं खाना चाहिए।
सेहतमंद रहने के लिए अच्छी नींद बेहद जरूरी है।
हालांकि, हमारे खानपान से हमारी नींद काफी प्रभावित होती है।
कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिन्हें रात में खाने हमारी नींद खराब होती है।
 दिनभर अगर एक्टिव रहना है, तो रात में समय पर सोना बहुत जरूरी है। अगर नींद पूरी न हो तो पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। दिनभर आलस महसूस होता है,जिसके कारण सिरदर्द होता है और फोकस करने में परेशानी आती है। कई बार लोगों की नींद पूरी न होने के कारण तबीयत भी बिगड़ जाती है। इसलिए रात में नींद का पूरा होना बहुत जरूरी है।
ऐसे में जरूरी है कि अपनी नींद का खास ख्याल रखा जाए। रात के समय कुछ फूड्स खाने से हमारी नींद काफी प्रभावित होती है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जिन्हें रात में खाने से आपकी नींद उड़ सकती है।

स्पाइसी फूड
रात में सोने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि मसालेदार खाने का सेवन न करें। इससे आपको पाचन में दिक्कत के साथ ही पेट में गैस जैसी समस्या हो सकती है, जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है।

तला-भुना
रात में ज्यादा तला-भुना खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कैफीन युक्त ड्रिंक्स
रात के समय कैफीन युक्त ड्रिंक्स जैसे कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन न करें। कैफीन आपको काफी समय तक एक्टिव रखता है, जिससे नींद आने में समस्या होती है।

शुगर युक्त चीजें
शुगर से भरे फूड्स यानी ज्यादा स्वीट डिश भी रात में नहीं खाना चाहिए। इससे नींद आने की समस्या होती है।

अल्कोहॉल
रात के समय ज्यादा अल्कोहॉल लेने से रात में नींद न आने की समस्या होती है। बेचैनी आदि के कारण नींद खराब होती है।

एसिडिक फूड
रात में एसिडिक फूड का सेवन करना भी नुकासानदायक होता है। इसके सेवन से पेट में जलन या सीने में जलन हो सकती है।

हाई प्रोटीन फूड
हाई प्रोटीन फूड के सेवन रात में सोने से पहले करने से डाइजेशन में समय लगता है, जिससे नींद की समस्या हो सकती है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-avoid-eating-these-foods-at-night-for-good-sleep-23674116.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help