News Info
Go back
11 March, 2024, 08:44 AM
एक ऐसी बीमारी, जिसे लोग समझ लेते हैं भूत-प्रेत का साया, ऐसे पहचानें इसके लक्षण
अक्सर आपने देखा होगा कि किसी की अजीब हरकतों को देखकर लोग इसे भूत-प्रेत समझ बैठते हैं, हालांकि ये एक बीमारी है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
अगर आप भारत में रहते हैं तो आपने भूत-प्रेत के बारे में जरूर सुना होगा. कई बार एक ही शरीर में कई लोगों के रहने की बात कही जाती है. भूत प्रेत का मामला समझने पर तंत्र-मंत्र जैसी विद्याओं का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है ये भूत प्रेत का मामला नहीं बल्कि एक मानसिक बीमारी हो सकती है. इस बीमारी को डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर (DID) कहा जाता है. डीआईडी, जिसे पहले मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है, ये एक जटिल और दुर्बल करने वाला विकार है जो लगभग 1-3% आबादी को प्रभावित करता है. आज हम अपने लेख में आपको इस बीमारी के बारे में बताएंगे.
डीआईडी क्या है?
डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर एक मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जो एक व्यक्ति के भीतर दो या दो से अधिक व्यक्तित्व रहते हैं. इसमें व्यक्ति को अपने मस्तिष्क पर नियंत्रण नहीं होता है. व्यक्ति को खुद में दो या दो से ज्यादा लोग का एहसास होने लगता है. इस दौरान होने वाली परेशानी को डिसोसिएशन कहा जाता है. इसके परिणामस्वरूप याददाश्त में कमी आ सकती है और किसी को अपने परिवेश से अलग होने का एहसास हो सकता है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि डीआईडी सिज़ोफ्रेनिया के समान नहीं है, क्योंकि डीआईडी वाले व्यक्ति अपनी अलग-अलग पहचान और अनुभवों से अवगत होते हैं. इसमें वह लोगों को पहचानने से इनकार कर सकता है.
डीआईडी के कारण-
हालांकि डीआईडी का सटीक कारण अभी भी पता नहीं चल सका है, लेकिन शोध से पता चलता है कि यह बचपन के दौरान गंभीर और लंबे समय तक आघात के परिणामस्वरूप विकसित हो सकता है. इस आघात में शारीरिक, भावनात्मक, या यौन शोषण, उपेक्षा, या अन्य प्रकार के आघात शामिल हो सकते हैं जो बच्चे की स्वयं की भावना के सामान्य विकास को बाधित करते हैं.
डीआईडी के लक्षण-
-हर समय बेचैनी होना
-तनाव और चिंता
-पुरानी बातें भूल जाना
-अचानक व्यवहार में बदलाव
-सांस न आना
-दम घुटना
-मरने के ख्याल आना
-खुद को चोट पहुंचाना
-अजीब अजीब हरकते करना
-भावनाओं को कंट्रोल न कर पाना
-आवाज बदलकर बात करना
क्या है इलाज-
डीआईडी एक जटिल विकार है जिसके लिए व्यापक उपचार की जरूरत होती है. उपचार में पहला कदम उचित निदान है. डीआईडी के लिए सबसे प्रभावी उपचार मनोचिकित्सा है, विशेष रूप से एक प्रकार की चिकित्सा जिसे डिसोसिएटिव थेरेपी कहा जाता है.
डिसोसिएटिव थेरेपी एक व्यक्ति के भीतर विभिन्न पहचानों को समझने और एकीकृत करने पर केंद्रित है. इसमें उपचार को सुविधाजनक बनाने और विघटनकारी प्रकरणों को कम करने के लिए पहचानों के बीच विश्वास और संचार का निर्माण शामिल है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/what-is-dissociative-identity-disorder-know-did-symptoms-and-preventions-6776689/




