News Info
Go back
11 March, 2024, 08:41 AM
गुस्से में हो जाते हैं बेकाबू, दिल दिमाग के लिए बन सकता है ये खतरा, 5 असरदार तरीके से खुद पर करें कंट्रोल
बदलती लाइफ स्टाइल, बढ़ते तनाव और हर हाल में आगे बढ़ने की होड़ में इंसान कई बार आपा खो बैठता है और उसके अंदर की एंग्जायटी और तनाव गुस्से के रूप में बाहर आने लगती है. यह इंसानों के लिए बिल्कुल सामान्य व्यवहार है जो उसके अंदर के बोझ को हल्का करने का काम करता है. लेकिन अगर इंसान बात बात पर गुस्सा कर रहा है या काफी देर तक गुस्से में लाल पीला होते रहता है तो इसका असर उसमें मानसिक और शारीरिक सेहत पर तेजी से पड़ सकता है.
वेबएमडी के मुताबिक, शोधों में पाया गया है कि अगर आप अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं तो इसकी वजह से आप हार्ट डिजीज, जानलेवा बुलिमिया डिजीज, डायबिटीज आदि के शिकार हो सकते हैं. यही नहीं, इसकी वजह से कार एक्सिडेंट और रिलेशनशिप प्रॉब्लम जैसी परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं.
इसलिए यह जरूरी है कि आप समय रहते अपने गुस्से को मैनेज करना जानें और खुद पर कंट्रोल रखने के लिए तरह तरह की तकनीकों की मदद लें. गुस्सा कंट्रोल करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिर गुस्सा आता क्यों है या किस आहात में ये आउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है.
दरअसल, गुस्सा होने का कोई एक कारण नहीं होता. कई बार शरीर की अंदरूनी परेशानियों की वजह से भी जैसे मानसिक परेशानियां, डिप्रेशन, एंग्जायटी, शराब की लत भी इसकी वजह हो सकती हैं. जबकि कई बार ये फाइनेंशियली प्रॉब्लम, रिलेशनशिप में समस्या के कारण भी हो सकती हैं.
ऐसे में आप अपने गुस्से को हल्के में ना लें और सेल्फ केयर पर ध्यान दें. आप अपने परिवार और दोस्तों को अपनी परेशानी बताएं और उनसे गुस्सा नियंत्रित करने के लिए मदद लें. जरूरत पड़ने पर आप साइकोलोजिस्ट की भी मदद लें.
गुस्सा कंट्रोल करने के लिए यहां हम कुछ तरीके बता रहे हैं. पहली बात ध्यान में रखें कि बोलने या किसी तरह के एक्शन से पहले एक बार सोच लें. यह सोचें कि आपके बुरे की वजह से क्या क्या नुकसान हो सकता है. इसके बाद गहरी सांस लें.
आप अगर किसी बात पर नाराज हैं तो गुस्सा करने या चिल्लाने की बजाय अपनी भावनाओं को बेहतर और शांत तरीके से एक्सप्रेस करने का प्रयास करें. आप डायरेक्ट उन्हें बताएं कि आप कितने फ्रस्टेट हो रहे हैं. इस तरह आपके बात का वैल्यू अधिक होगा.
किसी दूसरे पर ब्लेम करने या आरोप लगाने से बचें. बेहतर होगा कि आप खुद की भावनाओं को सेंटर में रखते हुए अपनी परेशानियों को बताएं. मसलन, यह कभी ना कहें कि तुम अच्छा काम नहीं करते हो, आप यह कह सकते हैं कि मुझे बुरा लगा कि अब तक यह काम हुआ नहीं.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-5-effective-ways-to-control-anger-can-be-danger-for-heart-brain-follow-easiest-management-techniques-gussa-kam-karne-ke-tareeke-8137856.html




