News Info

Go back
Dry fruits for Memory: बच्चों की याददाश्त बनाना चाहते हैं मजबूत, तो ये ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं फायदेमंद

11 March, 2024, 08:24 AM

Dry fruits for Memory: बच्चों की याददाश्त बनाना चाहते हैं मजबूत, तो ये ड्राई फ्रूट्स हो सकते हैं फायदेमंद

दिमाग को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम उसे सभी जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में उपलब्ध करवाएं। रोज कुछ ड्राई फ्रूट्स खाना दिमाग को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं। इनमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो दिमाग को बेहतर फंक्शन करने में सहायता करते हैं और याददाश्त तेज होती है। जानें किन ड्राई फ्रूट्स से याददाश्त तेज हो सकती है।
कॉग्नीटिव हेल्थ खराब होने की वजह से याददाश्त से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
दिमाग को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है कि हमारे शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी न हो।
बादाम, किशमिश, अखरोट, खजूर और पिस्ता दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है।
कॉग्नीटिव हेल्थ हमारी सेहत का बहुत अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर हम इस पर ध्यान नहीं देते और सिर्फ अपनी शारीरिक सेहत का ख्याल रखने में जुटे रहते हैं। कॉग्नीटिव हेल्थ दिमागी सेहत का एक हिस्सा है, जिसमें सोचना, समझना, याददाश्त जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसलिए कॉग्नीटिव हेल्थ का ख्याल न रखने पर रोजमर्रा के कामों में भी भारी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो कॉग्नीटिव हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने से कमजोर याददाश्त जैसी समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं, किन ड्राई फ्रूट्स को खाने से याददाश्त को तेज बनाया जा सकता है।

अखरोट ((Walnut)
अखरोट में अल्फा लीनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो एक प्रकार का ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा-्3 फैटी एसिड दिमाग को हेल्दी बनाने में बेहद मददगार होता है। ये नर्व्स को भी स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसलिए इसे रोज खाने से कॉग्नीटिव हेल्थ बेहतर रहती है।

बादाम (Almond)
बादाम में विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ अन्य कई पोषक तत्व भी होते हैं, जो दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं, जिससे दिमाग के सेल्स लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं और बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इसलिए बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है।

खजूर (Dates)
खजूर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल। इसे खाने से ऊर्जा भी मिलती है, जो दिमाग के बेहतर तरीके से फंक्शन करने के लिए जरूरी होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।

पिस्ता (Pistachio)

पिस्ता खाना आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। विटामिन-बी दिमाग के नर्व्स को हेल्दी रखने के लिए काफी जरूरी होते हैं। इनकी मदद से नर्व डैमेज से बचा जा सकता है। साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं, जिससे ब्रेन हेल्दी रहता है। इन वजहों से याददाश्त से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इसलिए रोज पिस्ता खाना आपके दिमाग के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

किशमिश (Raisins)

किशमिश में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसमें आयरन और पोटेशियम पाया जाता है। आयरन खून की कमी नहीं होने देता और पोटेशियम ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखता है। इसलिए दिमाग का ऑक्सीजन लेवल ऑप्टिमम रहता है और दिमाग बेहतर फंक्शन कर पाता है। साथ ही, किशमिश में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-dry-fruits-for-sharper-brain-and-boost-memory-23671317.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help