News Info
Go back
11 March, 2024, 08:16 AM
डाइट में शामिल कीजिए Selenium Rich Foods, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों से होगा बचाव
शरीर को हेल्दी रहने के लिए विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आजकल में गलत खान-पान में हार्ट अटैक से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम भी रहता है। ऐसे में क्या आपने सेलेनियम रिच डाइट के बारे में कभी सुना है? आइए आपको बताते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।
स्वस्थ रहने के लिए सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा का सेवन करना जरूरी है।
6 महीने से लेकर 14 साल के बच्चे को करीब 15 से 55 एमसीजी सेलेनियम की जरूरत होती है।
दूध-दही और पत्तेदार हरी सब्जियों जैसी कई चीजों में सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
सेहतमंद रहने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। खासतौर से आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में, बॉडी में ऑक्सीडेटिव डैमेज का जोखिम रहता है। ऐसे में सेलेनियम आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। यह एक ऐसा मिनरल है, जो विटामिन ई के साथ मिलकर सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। आइए जान लीजिए कि कैसे यह पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट आपको बड़ी-बड़ी बीमारियों से बचा सकता है।
शरीर को सेलेनियम की कितनी मात्रा चाहिए होती है?
डब्लूएचओ के मुताबिक उम्र के हिसाब से शरीर को सेलेनियम की जरूरत होती है। एक ओर पुरुषों को जहां 34Ug प्रतिदिन सेलेनियम चाहिए होता है, वहीं महिलाओं के लिए यह मात्रा प्रति दिन के हिसाब से 26Ug होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की मानें, तो 14 साल से ज्यादा उम्र होने पर शरीर को 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम की जरूरत होती है।
वहीं, नवजात बच्चों को 20 माइक्रोग्राम सेलेनियम हर दिन चाहिए होता है। इसके अलावा अन्य लोगों के मुकाबले गर्भवती महिलाओं में इसकी जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में हेल्दी रहने, और बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में सेलेनियम रिच फूड्स को शामिल करना जरूरी होता है।
शरीर में सेलेनियम की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स
कॉटेज चीज
यह सेलेनियम का एक अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 20 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है, जो आपके शरीर में इसकी कमी को दूर करके दिल से संबंधित बीमारियों से बचा सकता है।
चिकन
सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा को लेने के लिए आप डाइट में चिकन को भी शामिल कर सकते हैं। इसके एक बाउल में 22 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है।
अंडा
अंडे खाना कई लोगों को पसंद होता है, ऐसे में आपको बता दें, कि शरीर में सेलेनियम की कमी को दूर करने के लिए इनका सेवन काफी जरूरी माना जाता है। एक अंडे की बात करें, तो इसमें 15 माइक्रोग्राम सेलेनियम पाया जाता है।
पालक
पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों में भी सेलेनियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। 200 ग्राम पालक में 11 माइक्रोग्राम सेलेनियम देखने को मिलता है। ऐसे में इन सभी चीजों को डाइट में शामिल करके आप शरीर में आयोडीन के हेल्दी लेवल को भी मेंटेन कर सकते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-rich-in-selenium-to-prevent-cancer-and-heart-attack-health-benefits-of-consuming-selenium-rich-foods-23671421.html




