News Info
Go back
11 March, 2024, 08:03 AM
वजन कम करने में मददगार हैं ये योगासन, रोजाना करने से मिल सकते हैं सेहत से जुड़े कई लाभ
योग करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि यह पैदल चलने से भी ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। कुछ ऐसे योगासन होते हैं जो मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने में भी मदद करते हैं। इसलिए अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो योग काफी मददगार साबित हो सकता है। जानें उन योगासनों के बारे में।
वजन कम करने में मददगार हो सकता है योग।
योग करने से कैलोरी बर्न करने में भी काफी सहायता होती है।
सूर्यासन, वीरभद्रासन, बकासन जैसे कई योगासनों को करने से वजन कम किया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए पैदल चलना और योग करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों तरीकों से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैदल चलने से ज्यादा योग कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। योग करने से शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे मसल्स को ज्यादा काम करना पड़ता है। ये नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से बनाए रखने में मदद करता है।
इसके अलावा, योग करने से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं, योग मानसिक तनाव को कम करता है और अच्छी नींद लाता है, जो वेट लॉस करने में अहम भूमिका निभाता है।
इस तरह से देखा जाए तो योगासन करने से पूरे शरीर का वर्कआउट होता है। कुछ योगासन हैं, जो पैदल चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। इन आसनों को आप आसानी से घर में भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन योगासनों की मदद से वजन कम किया जा सकता है।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार हमारे ग्लूट्स, एब्स, कंधों, पिंडलियों, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स को शामिल करते हुए हृदय प्रणाली को सक्रिय करता है। जिससे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
उत्कटासन
इसे चेयर पोज भी कहते हैं, जिसे करने के लिए हमे अपने शरीर की कई मांसपेशियों को शामिल करना पड़ता है, जिससे बहुत सारी कैलोरी बर्न होती है।
बकासन
इसे अंग्रेजी में क्रो पॉज या क्रेन पोज के नाम से भी जाना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल जाता है, बकासन, मतलब बगुले का आसन। जिसमें बगुले के जैसे आसन करना होता है जिससे बहुत सारी कैलोरी बर्न होती है।
ऊर्ध्व मुख स्वानासन
इसे अपवर्ड फेसिंग डोग पोज भी कहते हैं। ये आसन अपने लचीलेपन के लिए जाना जाता है जो शारीरिक मानसिक फिटनेस को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही ये आसन भुजाओं, पीठ और कंधों को मजबूत बनाता है साथ ही कैलोरी जलाने में भी सहायक होता है।
वीरभद्रासन
इसे वॉरियर पोज भी कहते हैं। इसे रोजाना करने से शारीरिक और मानसिक हेल्थ अच्छी रहती है। इसे करने के तरीकों में काफी कैलोरी बर्न होती है जिससे ये वेट लॉस करने में सहायक होता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-yoga-for-weight-loss-do-these-yogas-everyday-to-burn-calories-23671767.html




