News Info

Go back
वेट लॉस से लेकर कब्ज दूर करने तक, रात में जल्दी खाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

11 March, 2024, 08:00 AM

वेट लॉस से लेकर कब्ज दूर करने तक, रात में जल्दी खाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

देर से डिनर करने से पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं ये आपको डाइबिटीज से लेकर और भी कई बड़ी बीमारियों की चपेट में ला खड़ा कर सकता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स रात में जल्दी खाना खाने की ही सलाह देते दिखाई देते हैं। आइए आपको बताते हैं इस गुड हैबिट को फॉलो करने से सेहत को मिलने वाले लाजवाब फायदों के बारे में।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्लीपिंग से लेकर लोगों के खानपान का शेड्यूल भी बिगड़ गया है।
रात में जल्दी डिनर कर लेने की आदत आपको एक्टिव और एनर्जेटिक बनाने में मदद करती है।
रात में जल्दी खाना खाने से आपका पाचन तंत्र भी सही ढंग से काम कर पाता है।
बड़े-बुजुर्ग हों या डॉक्टर्स, सभी रात में जल्दी खाना खाने के बारे में बताते आए हैं। आपने भी अक्सर सुना होगा, कि देर से खाया न तो ठीक से पच पाता है, और न ही उसका सेहत को फायदा मिल पाता है। क्या आपने भला सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं, कि डिनर का सही वक्त क्या होना चाहिए, और जल्दी खाना खाने से आपकी सेहत को किस तरह से फायदा मिल सकता है।

अच्छी नींद
रात को समय पर खाना खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे आपको सोने के लिए पर्याप्त समय भी मिलता है, जिससे आप अगले दिन भी तरोताजा महसूस कर पाते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर
जल्दी डिनर करने से आपकी हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त होती है। यह एक ऐसी अच्छी आदत है, जो आपके हाजमें को बेहतर करती है, जिससे फैट और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी देखने को नहीं मिलती है।

पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती
खाने और सोने की बीच कम से कम 2 घंटों का गैप रहना चाहिए। खाते के साथ ही, लेट जाने से न तो खाना ठीक से पच पाता है, और न ही नींद अच्छी आती है। रात में देर से डिनर करने वाले लोगों को गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की शिकायत भी रहती है। ऐसे में इन चीजों से बचने के लिए रात में जल्दी डिनर करने की सलाह दी जाती है।

वेट लॉस में मददगार
अगर आप 10 या 11 बजे तक सो जाते हैं, तो आपको 8 या 9 बजे तक हर हाल में डिनर कर लेना चाहिए। इसके बाद आप थोड़ा टहल सकते हैं, जिससे वेट लॉस भी आसान हो जाता है। बता दें, जल्दी डिनर करने से खाना पच भी जाता है, और इससे आपकी तोंद भी बाहर निकलने से बच सकती है।

डायबिटीज का जोखिम कम होता है
शरीर जब इंसुलिन का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाना जरूर खा लेना चाहिए, इससे आपकी बॉडी खाने को ग्लूकोज में बदलकर इंसुलिन का सही ढंग से उपयोग कर पाती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम होता है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-health-benefits-of-having-early-dinner-raat-ko-jaldi-khana-khane-ke-fayde-23671730.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help