News Info

Go back
क्या आपको पता है 'बीमारी' 'डिसऑर्डर' और सिंड्रोम में अंतर ? आइए डॉक्टर से जानें

9 March, 2024, 07:51 AM

क्या आपको पता है 'बीमारी' 'डिसऑर्डर' और सिंड्रोम में अंतर ? आइए डॉक्टर से जानें

अक्सर जब हम अच्छा महसूस नहीं करते हैं तो डॉक्टर हमें बीमारी, डिसऑर्डर, और सिंड्रोम होने की शिकायत बताता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि तीनों में अंतर क्या है
खानपान की खराब आदतें और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइ अक्सर बीमारियों को न्योता देती है. बीमार होने पर हम तुरंत डॉक्टर के जाते हैं, जो हमें ये बताता है कि ये बीमारी’, ‘डिसऑर्डर या ‘सिंड्रोम’ है. हालांकि सुनने में ये तीनों एक से ही लगते हैं, लेकि क्या आपको पता है ये तीनों एक दूसरे से अलग हैं. आज हम अपने लेख में डॉ. एकता सिंहवाल, एमएससी आहार विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से इन तीनों के बीच का फर्क जानेंगे.

डॉ. एकता ने बताया कि बीमारी, डिसऑर्डर, और सिंड्रोम तीनों रोगों के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं. ये तीनों ही अवस्थाएं व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में विभिन्न प्रकार के परिवर्तनों को सूचित करती हैं. आइए जानते हैं तीनों में क्या अंतर है.

बीमारी: बीमारी एक अवस्था है, जिसमें व्यक्ति के शारीरिक या मानसिक किसी भाग में किसी प्रकार की अस्वस्थता होती है. यह अस्वस्थता किसी नियमित या स्वाभाविक स्थिति से अलग होती है. बीमारी की स्थिति निदान, उपचार के बाद खत्म हो जाती है. सरल भाषा में कहें तो जिसका एक स्पष्ट कारण होता है उसे हम बीमारी कहते हैं. साथ ही साथ एक बीमारी अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है.

डिसऑर्डर: डिसऑर्डर भी एक रोग होता है, लेकिन ये बीमारी से अलग होता है. डिसऑर्डर एक विकार होता है जो व्यक्ति की नियमित या स्वाभाविक स्थिति से संबंधित होता है, लेकिन यह अस्वस्थता उसकी दैनिक गतिविधियों या स्वाभाविक फंक्शन को प्रभावित करती है. उदाहरण के लिए, अतिस्थिरता, स्थायित्व, या व्यवहार में विकार डिसऑर्डर की संकेत हो सकते हैं. सरल भाषा में कहें तो इसमें व्यक्ति का सामान्य कार्य बाधित होता है, जिसका असर शरीर पर पड़ता है. डिसऑर्डर व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. इनका कोई सटीक कारण नहीं होता है.

सिंड्रोम: सिंड्रोम भी एक रोग होता है जो व्यक्ति के शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, लेकिन इसमें कई संबंधित लक्षण होते हैं जो एक समूह में संगठित होते हैं. अधिकांश समय, सिंड्रोम जननांग, जेनेटिक्स, या अन्य विकासात्मक कारकों के कारण होता है. ये किसी बीमारी या डिसऑर्डर का संकेत भी हो सकता है. इस अवस्था में आपको कई बीमारियों के लक्षण एक साथ दिख सकते हैं.

डॉ. एकता ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य में इन शब्दों का उपयोग करने से परीक्षक को रोग की विशेषता और प्रकार को समझने में मदद मिलती है. यह शब्द यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं कि विशेष रोग के लिए कौनसा उपचार सबसे उपयुक्त है.





Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/know-the-difference-between-disease-disorder-and-syndrome-in-hindi-6767146/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help