News Info

Go back
वजन कम करने के चक्‍कर में सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे आप, वेट लूज करने का जानें सही तरीका, ना करें गलतियां

9 March, 2024, 07:34 AM

वजन कम करने के चक्‍कर में सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे आप, वेट लूज करने का जानें सही तरीका, ना करें गलतियां

कई लोगों की शिकायत रहती है कि तमाम कोशिशों के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो रहा. ऐसे में वे अपने शरीर के साथ कुछ ज्‍यादा ही टॉर्चर करने लगते हैं और इसकी वजह से चक्‍कर आना, कमजोरी महसूस होना जैसी समस्‍याएं शुरु हो जाती हैं. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि अगर वजन कम नहीं हो रहा तो आखिर इसकी वजह क्‍या है और किस तरह खुद को फिट रखना चाहिए.
हेल्‍थलाइन के मुताबिक, कई बार वर्कआउट रुटीन फॅालो करने के बाद भी वजन कम नहीं होता. दरअसल, आपको बता दें कि अगर आपके कपड़े ढीले हो रहे हैं, खासतौर पर कमर से, फिर भी वजन उतना का उतना ही है, तो यह आपके फैट के कम होने और मसल्‍स के बढ़ने के कारण हो सकता है. इसलिए परेशान ना हों और अपने रुटीन को फॉलो करते रहें. 
वजन कम करने के लिए कैलोरी को बैलेंस करना जरूरी होता है. मसलन, अगर आप अधिक कैलोरी ले रहे हैं तो आपको वर्कआउट कर इसे बर्न कर देना भी जरूरी होता है. ऐसा ना करने पर वजन नहीं घटेगा. इसलिए यह तरीका छो़ड़ दें कि जिस दिन अधिक वर्कआउट किया उस दिन हाई कैलोरी खाकर क्रेविंग दूर कर ली. 
अगर आप डाइट कर वजन कम करना चाहते हैं तो यह आपके शरीर को कमजोर बना देगा और परेशानी बढ़ेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि वजन कम करने क‍े लिए वेट लिफ्ट करना जरूरी है, ऐसा करने से मेटाबॉलिज्‍म बूस्‍ट होता है, मसल्‍स मास बढ़ता है और फैट तेजी से लूज होता है.
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन रिच फूड और फाइबर को डाइट में शामिल कर लें. ऐसा करने से पेट भरा रहता है, मेटाबॉलिज्‍म रेट बढ़ा रहता है, दुबारा से वजन बढ़ने का खतरा भी कम रहता है. 
वजन कम करते ही अगर आपका वजन फिर से बढ़ रहा है तो इसकी बड़ी वजह आपका डाइट को लेकर केयरलेस होना हो सकता है. दरअसल कई लोग खुश होकर मीठी चीजें या हाई कैलोरी फूड का सेवन कर खुद को ट्रीट देते हैं, लेकिन यह तरीका आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
यही नहीं, अगर आपको किसी तरह का हेल्‍थ इश्‍यू है या आप वर्कआउट के दौरान असहज महसूस करते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्‍टर को पूरी जानकारी दें और जरूरी टेस्‍ट आदि कराने के बाद ही वजन कम करने की कोशिश करें. 

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-do-not-make-these-mistakes-to-lose-weight-it-can-cause-huge-harm-to-your-health-know-right-way-motapa-kaise-kam-kare-8133595.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help