News Info

Go back
सिर दर्द होते ही खा लेते हैं गोलियां, हो सकता है नुकसान, मिनटों में आराम पाने के लिए करें 7 असरदार उपाय

9 March, 2024, 07:18 AM

सिर दर्द होते ही खा लेते हैं गोलियां, हो सकता है नुकसान, मिनटों में आराम पाने के लिए करें 7 असरदार उपाय

सिर दर्द एक आम समस्‍या है जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. इसकी कई वजहें हो सकती हैं, अधिक तनाव, तेज धूप, शरीर में पानी की कमी या कुछ अन्‍य हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या. अगर आप सिर दर्द दूर करने के लिए बार बार ओवर द काउंटर दवा या गोलियां खा लेते हैं तो यह आपके शरीर पर कई तरह से साइड इफेक्‍ट छोड़ता है. यहां हम बता रहे हैं कि आप बिना दवाओं के सिर दर्द को मिनटों में किस तरह दूर कर सकते हैं.
अगर आपको अक्‍सर माइग्रेन की वजह से सिर में दर्द होता है तो यह आपके लिए मुश्किल वक्‍त होता होगा. ऐसे दर्द में सिर का आधा हिस्‍सा भारी लगता है और नाक के पास से दर्द सिर के चारों तरफ फैल जाता है. इसके अलावा, कई मेडिकल हेल्‍थ इशू होने पर भी सिर में दर्द की समस्‍या हो सकती है.
वेमएमडी के मुताबिक, यदि आपको माइग्रेन है और आप सिर में दर्द से परेशान हैं तो तुरंत अपने माथे पर ठंडी पट्टी रखें. इसके अलावा आप एक तौलिये में बर्फ के टुकड़े लपेट लें और इससे सिर पर सेंक दें. अगर दर्द से आराम ना हो तो आप ठंडे पानी से सिर धो लें या नहा लें. 15 मिनट में असर दिखेगा. 
सिर दर्द को दूर करने के लिए आप हीटिंग पैड या कोल्‍ड कंप्रेस की मदद भी ले सकते हैं. अगर आपको साइनस की वजह से दर्द है तो यह तरीका काफी काम करेगा. इसके लिए आप हीटिंग पैड को गर्दन के पीछे रखें और सिर के पिछले हिस्‍से में सेक दें. इससे आराम पाने के लिए आप गुनगुने पानी से हॉट बाथ ले सकते हैं.
कई बार कैप पहनने, स्‍वीमिंग गगल्‍स पहनने, टाइट रबर बैंड या हाई पोनीटेल की वजह से भी सिर में तेज दर्द होने की समस्‍या शुरू हो जाता है. अगर ऐसा हो तो आप अपनी उंगलियों से पोनीटेल एरिया में मसाज करें. 
कई बार तेज रोशनी भी सिर में दर्द की वजह बन जाती है. अगर आप तेज रोशनी वाले एरिया में हैं तो खिड़कियां बंद करें, आउटडोर में सनग्‍लास पहनें, लैपटॉप स्‍क्रीन को डिम कर लें या एंटी ग्‍लेयर स्‍क्रीन का इस्‍तेमाल करें. तुरंत राहत पाने के लिए अच्‍छी तरह आंखों में ठंडे पानी का छींटा मारें.
कई बार देर तक चबाने से जॉ के साथ साथ सिर में भी दर्द होने लगता है. खासतौर पर अगर आप च्विंगम चबा रहे हैं या नाखून या लिप्‍स की स्किन को कुतर रहे हैं तो ये आदत भी सिर दर्द की वजह बन जाती है. ऐसा ना करें. इसके अलावा, दांत आदि में कैविटी आदि हो रहा है तो तुरंत डेंटिस्‍ट से दिखाएं. सिर दर्द इस वजह से भी होता है.
अगर आपके शरीर और ब्रेन टिश्यू में पानी की कमी होती है तो इसका साधारण सा लक्षण है सिर में दर्द होना. इसलिए जब भी सिर में दर्द हो तुरंत भरपूर पानी का सेवन करें.
एक नए शोध में पाया गया है कि अगर आपके सिर में दर्द है तो अदरक या पिपरमिंट काफी फायदेमंद हो सकता है. आप इसे ओवर द काउंटर मेडिसिन की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसकी चाय, काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं.

Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-how-to-get-rid-of-headache-in-minutes-at-home-without-medicine-try-cold-pack-dim-the-lights-hydrate-sir-dard-ke-upay-8133506.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help