News Info
Go back
9 March, 2024, 06:58 AM
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले ये फल कर सकते हैं डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद
डायबिटीज एक बेहद खतरनाक बीमारी है जिसकी वजह से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां धीरे-धीरे शुरू होने लगती हैं। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करना बेहद जरूरी है। शुगर लेवल कंट्रोल करने में कुछ फल काफी मददगार हो सकते हैं। ये ब्लड में धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करते हैं जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। जानें उन फलों के नाम।
इंसुलिन का सही से इस्तेमाल न होने की वजह से डायबिटीज की समस्या होती है।
इस कारण से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।
केला, सेब, अंगूर, चेरी जैसे फल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
डायबिटीज आज कल एक आम बीमारी हो गई है, जो हमारी अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और अनहेल्दी खानपान का नतीजा है। यह बीमारी एक बार हो तो जाती है, लेकिन इससे छुटकारा जिन्दगी भर नहीं मिल पाता। इसलिए इससे बचे रहना ही सुरक्षा का सबसे बेहतर विकल्प है। हालांकि, डायबिटीज के मरीज भी कुछ हेल्दी आदतों को अपना कर अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं।
ब्लड शुगर मेंटेन रखने के लिए डाइट में Low Glycemic Index (GI) फ्रूटस को शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। इन फलों को खाने से डायबिटीज रोगियों को भी काफी फायदेमंद मिल सकता है।
ये फल ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं, वजन कम करने में मदद करते हैं, हार्ट हेल्थ को बेहतर रखते हैं और एनर्जी देते हैं। इनमें अधिक फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं। Low GI फलों की एक समय पर उचित मात्रा लेना स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
क्या है लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स?
शुगर पेशेंट में शुगर की मात्रा असंतुलित होकर बढ़ती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स इस बात का माप है कि कौन सा कार्बोहाइड्रेट खाद्य पदार्थ कितनी देर से या फिर कितनी जल्दी ग्लूकोज में परिवर्तित होता है। ऐसे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आइटम्स ब्लड में शुगर की अधिक मात्रा नहीं होने देते हैं। इसे ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स कहते हैं।
ये फल पाए जाते हैं लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स में-
चेरी
विटामिन- सी,पोटेशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मात्र 20 होता है, जो ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। साथ ही, अनेक बीमारियों में भी लाभदायक होता है।
सेब
कैल्शियम, विटामिन और बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 39 है, जो कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स को बताता है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर की मात्रा तो मेंटेन रहती ही है। साथ ही, अनेक तरह के पोषण संबंधी फायदे भी होते हैं।
केला
केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 होता है जो कि कम GI है। यह ब्लड में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। यह पोटैशियम, मैग्निशियम, फाइबर, विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने और कैंसर और अस्थमा को रोकने में मदद करता है।
खरबूजा
विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन बी1, बी3, बी6, पोटेशियम और मैग्निशियम से भरपूर खरबूजे का GI 54 है, जो कि कम है। यह ब्लड में शुगर को मेंटेन रखने का काम करता है। इसके अलावा, अन्य रोगों से बचाव के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसके अलावा अंगूर GI 53, संतरा GI 40, स्ट्रॉबेरी GI 40, आम GI 35, नाशपाती GI 38 फल भी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल हैं, जिनका सेवन कर हम डायबिटीज को कन्ट्रोल में रख सकते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-diabetes-low-glyceimic-index-fruits-to-help-control-blood-sugar-23670324.html




