News Info

Go back
अंगूर धोने में आप भी कर रहे हैं ये बड़ी गलती? स‍िर्फ पानी नहीं काफी, हो सकता है सेहत का नुकसान, 99% नहीं जानते सही तरीका

8 March, 2024, 10:35 AM

अंगूर धोने में आप भी कर रहे हैं ये बड़ी गलती? स‍िर्फ पानी नहीं काफी, हो सकता है सेहत का नुकसान, 99% नहीं जानते सही तरीका

बाजार में इन द‍िनों अंगूरों की भरमार है. हरे अंगूर, काले अंगूर और यहां तक की लाल अंगूर भी खूब देखने को म‍िल रहे हैं. अंगूर विटाम‍िन सी का एक बेहतरीन सोर्स है. वहीं स्‍ट्रॉबैरी भी एक ऐसा फ्रूट है जो इन द‍िनों सीजन में काफी पसंद क‍िया जा रहा है. ये दोनों फल स्‍वाद में भी इतने अच्‍छे होते हैं कि बच्‍चे हों या बुजुर्ग सभी को पसंद आते हैं. लेकिन आप अपने बच्‍चों के ट‍िफिन में जो अंगूर या स्‍ट्रॉबैरी रख रही हैं क्‍या वो सही से साफ हैं? क्‍या ये अंगूर और स्‍ट्रॉबैरी वाकई आपके बच्‍चों तक सिर्फ व‍िटाम‍िन्‍स और सेहत के फायदे ही ले जा रहे हैं? ये सवाल इसल‍िए जरूरी है क्‍योंकि कई लोग अंगूरों और स्‍ट्रॉबेरीज को सही से साफ ही नहीं कर रहे हैं. इन्‍हें खाने के बाद कई बार गले में खराश होने लगती है. फल सेहत के लि‍ए कमाल करते हैं, लेकिन यदि यही फल सही से साफ न क‍िए जाएं तो सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाए, नुकसान पहुंचा सकते हैं.

दरअसल हम जो फल बजार से खरीदते हैं, उनपर पेस्‍टीसाइड लगा होता है. ये कीटनाशक (पेस्‍टीसाइड) फसलों पर छ‍िड़के जाते हैं ताकि फसल को कीटों से बचाया जा सके. सोच‍िए ये हमारे शरीर के लि‍ए क‍ितना हान‍िकारक हो सकता है. लेकिन ये पेस्‍टीसाइड स‍िर्फ पानी से साफ नहीं होते. ऐसे में जब आप फलों को खाते हैं तो बहुत जरूरी हो जाता है कि इसकी सही ढंग से सफाई की जाए.

क्‍या है कीटनाशकों के नुकसान
अगर फलों पर लगे ये कीटनाशक आपके शरीर में भीतर चले जाएं तो इससे गले में खराश, इनफेक्‍शन, चक्‍कर आना, उल्‍टी होना, स‍िरदर्द होना जैसी परेशान‍ियां हो सकती है.
कैसे करें अंगूर और स्‍ट्रॉबैरी को सही तरीके से साफ
अगर आप कीटनाशकों को अपने अंगूरों और स्‍ट्रॉबैरी से हटाना चाहते हैं तो ये स‍िर्फ पानी से नहीं होगा. इसे लि‍ए आप गर्म पानी लें. इसमें नमक डालकर अंगूरों और स्‍ट्रॉबैरी को लगभग 30 से 40 म‍िनट के ल‍िए इस पानी में छोड़ दें. फ‍िन इन्‍हें इस पानी से न‍िकालकर बहते हुए पानी में रगड़कर धोएं.

धोने के बाद अब इन फलों को साफ कपड़े से पोंछें और फिर सेवन करें. अगर आपको ये स्‍टोर कर के रखने हैं तो आप कुछ देर के ल‍िए इन्‍हें पंखे की हवा में या खुली हवा में सुखा लें. फिर इन्‍हें फ्र‍िज में रखकर स्‍टोर करें.

अंगूर के फायदे
अंगूर में भारी मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं.
ये आपकी आंखों की सेहत के ल‍िए अच्‍छा होता है.
ये आपके शरीर की हड्ड‍ियों के ल‍िए भी अच्‍छे होते हैं.
अंगूर में कई जरूरी व‍िटाम‍िन जैसे बी और के होते हैं.
अंगूर में म‍िनरल भी पाया जाता है.






Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-wash-grapes-strawberries-to-remove-noxious-pesticides-know-the-right-and-effective-way-99-percent-people-use-wrong-method-8131357.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help