News Info
Go back
8 March, 2024, 10:20 AM
उम्र को बांधकर रखना है तो महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये 3 योगासन, पाएंगी स्वस्थ और सुंदर शरीर
उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए फिट रहना जरूरी है। महिलाओं को लंबे समय तक स्वस्थ और जवान बने रहने के लिए ये 3 योगासन जरूर करने चाहिए।
आजकल महिलाएं अपनी फिटनेस और सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट हो गई हैं। पार्क में वॉक करते हुए आपको काफी महिलाएं दिख जाएंगी। योगा सेंटर्स और जिम में भी महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। योग न सिर्फ आपको फिट रखने में मदद करता है बल्कि रोजाना योगासन करने से आप खूबसूरत भी दिखते हैं। ऐसे कई योगासन हैं जो आपको फिगर को और अट्रैक्टिव बनाते हैं। आपको दिनभर में से कुछ समय खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। योग करने से शरीर लचीला और बीमारियों से दूर रहता है। योगा से बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्याओं जैसे शरीर में दर्द, घुटनों में दर्द, कमजोरी, थकान, आंखों के कमजोर होने को कम किया जा सकता है। बढ़ती उम्र को रोकने और खुद को फिट रखने के लिए आपको रोजाना ये 3 योगासन जरूर करने चाहिए।
महिलाओं के लिए जरूरी है ये 3 योगासन
चक्रासन-
तनाव कम करने और खुद को फिट रखने के लिए महिलाओं को रोजाना चक्रासन जरूर करना चाहिए। चक्रासन करने से फेफड़ों में अच्छी तरह से ऑक्सीजन पहुंचता है। आखों की समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलती है। महिलाओं को होने वाले पीठ दर्द में भी चक्रासन फायदेमंद साबित होता है। इस योगासन को करने से शरीर की थकान और सुस्ती गायब हो जाती है।
हलासन-
पीठ, पैर और पेट को आराम देने के लिए रोजाना हलासन जरूर करें। इससे योगासन से पीठ की मसल्स को मजबूती मिलती है और रीढ़ की हड्डी स्ट्रॉंग बनती है। ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी इस योगा पोज को काफी अच्छा माना जाता है। हलासन करने से पाचन भी मजबूत बनता है। ब्लड शुगर लेवल को कम करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
अंजनेयासन-
वजन घटाने के लिए इस योगासन को काफी अच्छा माना जाता है। जो लोग रोजाना अंजनेयासन करते हैं उन्हें मोटापा कम परेशान करता है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ता है इसलिए महिलाओं को अंजनेयासन जरूर करना चाहिए। पेट और पाचन के लिए ये योगासन अच्छा माना जाता है इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है। इससे तनाव कम होता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/control-ageing-by-these-yoga-poses-for-women-reduce-stress-makes-you-beautiful-2024-03-07-1029221




