News Info

Go back
Walnut Milk Benefits: याददाश्त हो गई है कमजोर, तो पीएं अखरोट का दूध, दिमाग के साथ दिल भी रहेगा हेल्दी

8 March, 2024, 04:50 AM

Walnut Milk Benefits: याददाश्त हो गई है कमजोर, तो पीएं अखरोट का दूध, दिमाग के साथ दिल भी रहेगा हेल्दी

अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका दूध भी उतना ही पौष्टिक माना जाता है। लैक्टोस इंटॉलिरेंट लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे पीने से दिल और दिमाग को हेल्दी रखने के साथ अन्य फायदे भी मिलत सकते हैं। इसलिए इसका सेवन बेहद लाभदायक होता है। जानें इसे पीने से मिलने वाले बेहद शानदार फायदे।
अखरोट का दूध लैक्टोस इंटॉलिरेंट लोगों के लिए बेहतर विकल्प होता है।
इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है।
इससे वजन कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये पोषक तत्व हेल्दी खाने से शरीर को मिलते हैं। एक संतुलित आहार में फल, सब्जियां, रोटी, दाल, ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल किया जाता है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन हर व्यक्ति को रोजाना करने की सलाह दी जाती है।
इसमें भी अखरोट यानी वॉलनट शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अखरोट में कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अखरोट के साथ-साथ अखरोट का दूध भी शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं अखरोट के दूध के फायदों के बारे में।
अखरोट का दूध दरअसल अखरोट को पानी के साथ ब्लैंड करके ही बनाया जाता हैं। जो लोग लैक्टोस इनटॉलरेंट होते हैं यानी दूध के प्रोडक्ट नहीं खा सकते हैं, उनके लिए अखरोट का दूध अच्छा विकल्प हैं।
दिल को रखता है दुरुस्त

अखरोट के दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल के दुरुस्त रखने में एक मुख्य भूमिका निभाता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक आदि का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद गुड फैट सूजन कम करने में भी मदद करता है।

हड्डियां मजबूत बनाएं
अखरोट के दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखता है। अखरोट के दूध के सेवन से जोड़ों का दर्द और ऑस्टियोपोरासिस जैसा बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद
अखरोट के सेवन से ब्रेन को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मेमोरी को बढ़ाने में मदद करता है।

पाचन दुरुस्त रखता है
अखरोट के दूध में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या नहीं होती।

वजन नियंत्रित रखता है
अखरोट के दूध में लो कैलोरी और हाई प्रोटीन होता है। इसलिए वेट लॉस की चाहत रखने वालों के लिए अखरोट सबसे अच्छा ऑप्शन है। हाई प्रोटीन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और एनर्जी प्रदान करता है, जो वेट लॉस में मदद करता है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-walnut-milk-benefits-for-healthy-heart-and-brain-23669753.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help