News Info

Go back
खराब स्लीप साइकिल बन सकती है दिनभर थकान और आलस का कारण, इन तरीकों से पूरी करें नींद

8 March, 2024, 04:46 AM

खराब स्लीप साइकिल बन सकती है दिनभर थकान और आलस का कारण, इन तरीकों से पूरी करें नींद

सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ ही अच्छी नींद भी जरूरी है। अधूरी नींद कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। आजकल तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की स्लीप साइकिल प्रभावित होने लगी है जिसकी वजह से दिनभर थकान और आलस बना रहता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स की मदद से अच्छी और पूरी नींद ले सकते हैं।
 एक स्वस्थ शरीर के लिए जैसे खाना-पीना, योग और एक्सरसाइज जरूरी है, वैसे ही पर्याप्त मात्रा में नींद भी जरूरी है। वैसे तो समान्य रूप से हर व्यक्ति को डेली 7–8 घंटे की नींद लेनी ही चहिए, लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि कुछ लोगों को इसके बाद भी नींद की जरूरत होती है। वे इसके बाद भी सो जाते हैं और अगर सो नहीं पाते तो पूरे दिन आलस और थकान से भरे हुए रहते हैं।
इसका कारण हर व्यक्ति के लिए नींद की जरूरत अलग-अलग होती है। आपको कितनी नींद की जरूरत है, इसका पता आप खुद भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप सोकर सुबह उठने पर ध्यान दें कि छः या सात घंटे की नींद के बाद आपको कैसा महसूस हो रहा है। अगर आपको आलस और थकान महसूस हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपकी नींद अभी पूरी नहीं है। ऐसे में आपको और भी नींद की जरूरत होती है और आप इसे आठ से नौ घंटे बढ़ा सकते हैं। इससे आपकी नींद जरूर पूरी होगी। आइए जानते हैं नींद पूरी न होने के लक्षणों और इसे पूरी करने के कुछ उपायों के बारे में-
 नींद पूरी न होने के लक्षण
दिनभर आलस और थकान महसूस होना।
दिन भर उबासियों का आना ।
बेचैनी महसूस होना।
दिन में भी नींद आते रहना।
काम पर फोकस न लग पाना।
किसी भी काम को करने का मन न करना।
हमेशा चिड़चिड़ापन महसूस होना।
भूख अधिक लगना।
जगे रहने के लिए चाय या कॉफी पर बार-बार डिपेंड होना।
अलार्म बजने पर ही नींद का खुलना।
नींद पूरी करने के उपाय
रात को सोने से पहले अपने हाथों और पैरों को अच्छे से साफ करके सोएं। हो सके तो नहा लें, इससे बहुत अच्छी नींद आएगी।
कोई लाइट धुन वाले म्यूजिक या फिर गाने सुनें।
रात को सोने से पहले दिनभर जो कुछ हुआ उसे अपने दिमाग से हटाएं और पंद्रह मिनट का ध्यान करें।
हमेशा हेल्दी और पौष्टिक डाइट प्लान को ही फॉलो करें। अनहेल्दी लाइफस्टाइल हमेशा परेशानी का सबब बनती है। इसलिए हेल्दी फूड ही खाएं।
अगर आपको थकान अधिक हुई है, तो खुद से ही खुद की मालिश करें। इससे आपको बहुत ही अच्छी नींद आएगी।
मेडिटेशन और योग भी आपको बेहतर नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सोने से पहले थोड़ी देर योग और मेडिटेशन करके खुद को एकदम रिलैक्स महसूस करवाना चाहिए।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-follow-these-tips-for-proper-sleep-23669778.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help