News Info

Go back
पपीता और अनार एक साथ खा सकते हैं? जानें क्यों फलों का ये कॉम्बिनेशन है

7 March, 2024, 10:00 AM

पपीता और अनार एक साथ खा सकते हैं? जानें क्यों फलों का ये कॉम्बिनेशन है

पपीता और अनार: पपीता और अनार, दोनों ही वो फल है जिसका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, क्या इन्हें एक साथ खाना चाहिए? अगर हां तो क्यों। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
पपीता और अनार: अनार और पपीता, दोनों की अलग-अलग बात करें तो पपीता में फाइबर, विटामिन सी और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। तो, अनार में भी विटामिन सी समेत कई सारी चीजें होती हैं।  ये सभी चीजें शरीर के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद हैं। लेकिन, कब क्या जब आप इन दोनों को एक साथ खाएं। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग इन दोनों को एक साथ खाते हैं। लेकिन, क्या ये तरीका सही है। आइए जानते हैं पपीता और अनार एक साथ खा सकते हैं? फिर इन्हें खाने के फायदे।

पपीता और अनार एक साथ खा सकते हैं?
हां, पपीता और अनार को आप एक साथ खा सकते हैं जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। दरअसल, ये दोनों शरीर में कई विटामिन की कमी को दूर करते हैं और फिर रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सकता है। इसके अलावा ये दोनों इम्यूनिटी बूस्टर हैं। साथ ही कब्ज और मोटापे जैसी समस्याओं से बचाते हैं। पर सबसे बड़ा फायदा ये है कि इन दोनों को साथ में खाना मल्टीविटामिन की तरह काम कर सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्यों फलों का ये कॉम्बिनेशन है Multivitamin
पपीता और अनार दोनों ही एक प्रकार के मल्टीविटामिन की तरह काम करते हैं। जैसे

-पपीते में विटामिन ए, बी और सी होता है। तो, अनार में विटामिन सी, ई,  थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन होता है। 
-पपीता में फाइबर केल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व होते है।
-तो, अनार में एलेगिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एलेगिटैनिन ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करके और मस्तिष्क कोशिकाओं को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग से बचाव में मददगार है।

तो, रोज 1 कटोरा पपीता काटकर इसमें अनार मिलाकर खाएं। दोनों ही फाइबर से भरपूर हैं सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं और रेगुलर इनका सेवन आपको इन तमाम समस्याओं से बचाव में मददगार होगा।




Source:

https://www.indiatv.in/health/papaya-and-pomegranate-together-benefits-as-multivitamin-in-hindi-2024-03-07-1029073
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help