News Info
Go back
6 March, 2024, 06:52 AM
गठिया के रोग में बेहद फायदेमंद है Sulphur से भरपूर ये सब्जी, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के अलग-अलग जोड़ों में सूजन की समस्या होती है। इतना ही नहीं वॉक करना या कोई काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस सब्जी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
गठिया की बीमारी कई बार समय के साथ गंभीर रूप लेनी लगती है। दरअसल, इस बीमारी में अपना ही शरीर अपनी ही मांसपेशियों और टिशूज पर हमला कर देती है। इससे शरीर के हर जोड़ में सूजन आ जाती है जिससे चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डाइट में कुछ खास एंटीइंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करना इस स्थिति को कम करने में मदद कर सकता है। जैसे प्याज। दरअसल, इस सब्जी में कई ऐसे बायोएक्टिव गुण हैं जो कि गठिया के मरीजों के लिए सहायक है। तो, आइए जानते हैं गठिया में प्याज खाने के फायदे (onion for arthritis) और तरीका।
गठिया में प्याज खाने के फायदे-Onion benefits for arthritis
1. प्याज में मौजूद है सल्फर
प्याज में सल्फर यौगिक है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों की मदद कर सकता है। ये सूजनरोधी है। ये गठिया से पीड़ित लोगों के लिए दर्द और जोड़ों को कम करने वाला है। इसके अलावा ये शरीर में सेल्स और टिशूज को हेल्दी रखता है और इस प्रकार के डैमेज से बचाता है।
2. सूजन रोकता है ये खास flavonoid
Arthritis Foundation की मानें तो, प्याज भी फ्लेवोनोइड्स के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट हैं जो आपके शरीर की कोशिकाओं में मुक्त कणों को नुकसान पहुंचाने से पहले ही खत्म कर देते हैं। प्याज में पाया जाने वाला एक फ्लेवोनोइड, जिसे क्वेरसेटिन (quercetin) कहा जाता हैऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) और रुमेटीइड गठिया (RA) में सूजन पैदा करने वाले ल्यूकोट्रिएन, प्रोस्टाग्लैंडीन और हिस्टामाइन को रोकता है।
गठिया में प्याज का सेवन कैसे करें-How to use onion for inflammation
गठिया में प्याज को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसका जूस पी सकते हैं और कुछ नहीं तो सैंडविच खा सकते हैं। इस प्रकार से इस बीमारी में प्याज का सेवन फायदेमंद है। तो, अगर आपको गठिया की बीमारी है तो प्याज जरूर खाएं। a
Source:
https://www.indiatv.in/health/how-to-use-onion-for-inflammation-know-onion-benefits-for-arthritis-in-hindi-2024-03-06-1028787




