News Info

Go back
किसी टॉनिक से कम नहीं है ये चाय, बदलते मौसम में इसका सेवन कई समस्याओं का है हल!

5 March, 2024, 09:42 AM

किसी टॉनिक से कम नहीं है ये चाय, बदलते मौसम में इसका सेवन कई समस्याओं का है हल!

पुदीने की चाय: सुबह उठते ही मतली हो रही हो या फिर सर्दी-जुकाम की समस्या हो, इस चाय को पीना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे।

पुदीने की चाय: अब मौसम बदल रहा है और हम लोग सर्दियों से गर्मियों की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस चाय को पीना आपको कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। दरअसल,  इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू फैलने का सबसे ज्यादा डर रहता है। साथ ही स्टमक फ्लू यानी पेट में इंफेक्शन की समस्या से भी बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इस स्थिति में पुदीने की चाय (mint tea benefits) पीना इन तमाम समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये बैली फैट (Is mint tea good for belly), फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रोल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। तो, आइए जानते हैं पुदीने की चाय पीने के फायदे।

पुदीने की चाय के फायदे-Pudina chai peene ke fayde
1. सर्दी-जुकाम का टॉनिक
सर्दी-जुकाम में पुदीने की चाय पीना (fresh mint tea benefits) बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, पुदीना एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी भी है जो कि सांस नली को साफ करने के साथ इंफेक्शन को कम करता है और बलगम को तोड़ता है। इस प्रकार से ये चाय फेफड़ों को साफ करने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और सर्दी-जुकाम को ठीक करने में मदद करता है।

2. पेट में इंफेक्शन का घरेलू इलाज
दिल्ली-एनसीआर में इस समय पेट में इंफेक्शन के कई मामले देखे जा रहे हैं। ऐसे में पुदीने की चाय पीना इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। ये पेट में इंफेक्शन को कम करने के साथ दर्द और सूजन में भी मददगार है। इसके अलावा इस चाय को पीना पेट को ठंडक और राहत देने के साथ मतली और उल्टी जैसी समस्याओं को कम करता है।

3. फैटी लिवर की समस्या में असरदार
फैटी लिवर की समस्या से आजकल बहुत से लोग परेशान रहते हैं। इस स्थिति में पुदीने की चाय पीना लिवर में जमा फैट को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये बाइल जूस प्रोडक्शन को भी संतुलित करता है जिससे इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। तो, लिवर में जमा फैट और टॉक्सिन्स को कम करने के लिए आप ये चाय पी सकते हैं। 

4. हाई कोलेस्ट्रॉल कम करता है
अगर आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो तो आपको इस चाय को तो जरूर पीना चाहिए। ये चाय कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि धमनियों को साफ करता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी है जो कि कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला एक अच्छा विटामिन है। तो, इन तमाम कारणों से आपको पुदीने की चाय पीनी चाहिए।





Source:

https://www.indiatv.in/health/reduce-cold-symptoms-belly-fat-fatty-liver-high-cholesterol-to-stomach-flu-mint-tea-pudina-chai-benefits-in-hindi-2024-03-04-1028196
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help