News Info
Go back
5 March, 2024, 09:25 AM
Mango Leaves Benefits: डायबिटीज से लेकर किडनी स्टोन की समस्या तक, सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं आम के पत्ते
गर्मियों में आम खाना तो सभी पसंद करते हैं बेशक ये स्वाद और सेहत दोनों मामलों में परफेक्ट है लेकिन क्या आप इसके पत्तों से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? बता दें कि आम के पेड़ पर लगे इन पत्तों के ऊपर भले ही आपका ध्यान न जाता हो लेकिन ये आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याओं से बचा सकते हैं।
गर्मी के मौसम में आम का सेवन बेहद लोकप्रिय है, लेकिन इसके पत्तों के फायदे अक्सर लोग नहीं जानते हैं।
आम के पत्ते एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते हैं।
इनके सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से निजात पाई जा सकती है।
फलों का राजा आम भला किसे पसंद नहीं होता है। ये सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी बेहतर होता है। इन दिनों मार्केट में यह फल दस्तक दे चुका है, ऐसे में आप इसे खाने के शौकीन हों या ना हों, लेकिन ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। जी हां, यहां हम आम की नहीं, बल्कि उसके पत्तों की बात करने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पत्तों का सेवन डायबिटीज से लेकर किडनी स्टोन की समस्या तक को ठीक करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जान लीजिए इसके फायदे।
डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आम की पत्तियों का पानी काफी फायदेमंद है। इसके लिए आपको इन्हें पानी में उबाल लेना है, और ओवरनाइट छोड़कर सुबह खाली पेट इनका सेवन कर लेना है। बता दें, इनमें पाए जाने वाले एंथोसायनिन नामक टैनिन की मदद से ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखने में मदद मिलती है।
अस्थमा
जिन लोगों को अस्थमा या सांस से जुड़ी परेशानी है, उनके लिए भी आम के पत्ते किसी औषधी से कम नही हैं। इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं, तो इससे इन परेशानियों में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा ये फ्लू और गले में खराश से भी आपको राहत दिला सकते हैं।
किडनी स्टोन
किडनी स्टोन की परेशानी से निजात पाने के लिए भी आम के पत्ते आपके लिए काफी असरदार साबित हो सकते हैं। इसके लिए आपको इन्हें धूप में सुखा लेना है, और इनका पाउडर बनाकर पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ देना है। बता दें, सुबह-सवेरे इसका पानी पीने से पेशाब के रास्ते किडनी स्टोन बाहर निकल आते हैं।
वेट लॉस में मददगार
आजकल के अनदेल्दी लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना एक आम बात हो गई है। बढ़ते वजन से बड़े ही नहीं, बच्चे भी परेशान हैं। ऐसे में आम के पत्तों का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुणकारी तत्व आपके मेटाबॉलिक सिंड्रोम में भी काफी कारगर हो सकते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-mango-leaves-benefits-for-diabetes-and-high-blood-pressure-aam-ke-patte-ke-fayde-in-hindi-23666151.html




