News Info

Go back
निगाहें रहेंगी दुरुस्त

9 June, 2015, 11:49 PM

निगाहें रहेंगी दुरुस्त

सुंदर आंखें इंसान की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं क्योंकि इन्हीं अनमोल आंखों से वह कुदरत के खूबसूरत नजारों को देख पाता है। इसीलिए जरूरी है-आंखों को बीमाारियों से बचाना। पेश हैं इस संदर्भ में कुछ सार्थक सुझाव... आंखों के प्रति लापरवाही बरतने से आंखों से पानी आना, जलन, खुजली, आंखों का लाल होना, पीलापन आना, सूजना, धुंधला दिखने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इन समस्याओं से आंखों को बचाने के लिए नियमित रूप से आंखों की सफाई करनी चाहिए। इसके लिए आप आंखों को दिन में 4 बार ठंडे पानी से धोएं। आहार में लें पोषक तत्व: आंखों को बीमारी से बचाने के लिए विटामिन-ए और अन्य विटामिंस से भरपूर भोजन लेना चाहिए। दूध, मक्खन, टमाटर, पपीता, अंडा व शुद्ध घी और हरी साग- सब्जियों इत्यादि का सेवन करना चाहिए। भरपूर नींद लें: आंखों को आराम देने के लिए लगभग 7 से 8 आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। और साथ ही आंखों के आसपास की त्वचा को पुष्ट करने के लिए बादाम के तेल से आंखों के नीचे वाले भाग को हल्के हाथ से मालिश करनी चाहिए। इससे आंखों के नीचे काले घेरे भी दूर होते हैं। कंप्यूटर पर जब करें कार्य: आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि उचित प्रकाश में बैठकर काम किया जाए, फिर चाहें आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हों या फिर पढ़ाई। बहुत नजदीक से निरंतर किसी चीज को देखने या ज्यादा देर तक कंप्यूटर के सामने बैठने के कारण आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आंखों का चेकअप कराएं: आंखों में कोई समस्या हो या न हो लेकिन समय-समय पर आंखों का चेकअप कराना चाहिए। आंखों को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी के उत्पादों जैसे धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। इसी तरह आंखों के मेकअप के लिए भी अच्छी क्वालिटी के उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। काजल व सुरमा लगाने से बचें। - See more at: http://www.jagran.com/health/eye-care-tips-12460260.html#sthash.idX77zrG.dpuf

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help