News Info

Go back
ऑस्टियो-अर्थराइटिस ऐसा हो खान-पान डॉ.नितिन राजा सिंह अस्थि व जोड़ रोग विशेषज्ञ

9 June, 2015, 05:15 AM

ऑस्टियो-अर्थराइटिस ऐसा हो खान-पान डॉ.नितिन राजा सिंह अस्थि व जोड़ रोग विशेषज्ञ

बढऩे के साथ जोड़ों के कार्टिलेज (जोड़ों की चिकनी सतह) घिसने लगते हैं। एक ऐसी भी स्थिति आती है, जब जोड़ों में सूजन की वजह से पीडि़त व्यक्ति का चलना-फिरना भी मुश्किल होने लगता है। ऑस्टियो अर्थराइटिस के इलाज के संदर्भ में दवाओं और ज्वाइंट्स रिप्लेसमेंट अपनी जगह है, लेकिन खान-पान में सजगताएं बरतकर और समुचित आहार लेकर ऑस्टियो-अर्थराइटिस से बचा जा सकता है और यदि कोई शख्स इस रोग से ग्रस्त हैं, तो उसे काफी राहत मिल सकती है। तात्कालिक राहत के लिए -10 ग्राम अजवायन का तेल, 10 ग्राम पिपरमेंट और 20 ग्राम कपूर को मिलाकर, 6-7 बूंदें दर्दग्रस्त जोड़ पर मलें। -5 ग्राम सौंठ, 100 ग्राम सूखी अजवायन को कड़ाही में डालकर भूनें और फिर इसे गर्मागर्म पोटली में बांधकर घुटने पर सेंक करें। - दस ग्राम सौंठ कूटकर 100 ग्राम पानी में उबालकर ठंडा होने पर शहद डालकर पीना चाहिए। बेहतर राहत पाने के लिए इन खाद्य पदार्थो को अपने खान-पान में शामिल करें... विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ: आंवला, नीबू फल, संतरा, पपीता, अंगूर रैस्पबेरी, स्ट्रॉबेरी कीवी फल, अमरूद, अनानास, खीरा, चकोतरा, गन्ना, मुसम्मी, लीची, आम, अनार आदि फलों का सेवन लाभप्रद है। इसी तरह शिमला मिर्च (पीली, लाल, हरी), ब्रोकली, बदंगोभी, फूलगोभी (उबालकर), पालक, करेला, करमकल्ला, मूली के पत्ते, धनिया, टमाटर, चुकन्दर, प्याज आदि का सेवन करें। अंकुरित भीगे चने मूंग, मेथी और अजवाइन का सेवन लाभप्रद है। विटामिन डी युक्त आहार: दूध, दही, अंडा, सी फूड्स जैसे सैल्मन, सारडाइन फिश और झींगा ले सकते हैं। इसके अलावा धूप में तेल मालिश करना भी लाभप्रद है। फ्लेवेनॉइड युक्त खाद्य पदार्थ: सेब, चेरी, रैस्पबेरी, ग्रीन टी, एस्पैरेगस, और लहसुन का प्रयोग करें। सूजन कम करने के लिए: अदरक, अजवायन, हल्दी व मैथीदाना का विभिन्न खाद्य पदा्र्र्थों में प्रयोग लाभप्रद है। डॉ.नितिन राजा सिंह अस्थि व जोड़ रोग विशेषज्ञ - See more at: http://www.jagran.com/health/healthy-eating-for-osteoarthritis-12423960.html#sthash.SNLcDWU5.dpuf

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help