News Info

Go back
Arthritis का दर्द कम करने के लिए इन एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

3 March, 2024, 04:05 AM

Arthritis का दर्द कम करने के लिए इन एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

अक्सर बढ़ती उम्र के साथ जोड़े कमजोर होने लगते हैं जिस कारण से आर्थराइटिस की समस्या भी हो सकती है। इस कारण से जोड़ों में काफी सूजन और दर्द की समस्या रहती है। इसलिए अपनी डाइट में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। जानें किन फूड आइटम्स से आर्थराइटिस की सूजन को कम किया जा सकता है।
आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या रहती है।
इसे कम करने में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाले फूड्स को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
इसके लिए डाइट में तुलसी, बेरीज, हल्दी, लहसुन, अदरक, अखरोट और ब्रोकली को शामिल करें।
कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनकी मदद से कई बीमारियों से लड़ने और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। कुछ फूड्स अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण से ये शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में काफी मददगार होते हैं। आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में सूजन बढ़ जाता है और इस कारण से काफी दर्द होता है।
आर्थराइटिस की समस्या को कम करने के लिए डाइट में ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए, जिनसे इसकी सूजन को कम करने में सहायता मिल सके। इसलिए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें किन फूड्स को आर्थराइटिस की सूजन को कम करने के लिए डाइट में शामिल करना चाहिए।



लौकी
लौकी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

पालक
पालक में विटामिन-के और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं।

ब्रोकली
इसमें सल्फोराफेन होता है, जो इंफ्लेमेशन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

तुलसी
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हमारी इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं।

फिश ऑयल
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के कारण फिश ऑयल इनफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकती है।

तिल
तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

बेरीज
बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अदरक
अदरक में गिंजरॉल और जिंजिबेरेन होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करते हैं।

हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो इनफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।

चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।













Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-arthritis-anti-infalmmatory-foods-to-fight-inflammation-and-pain-23665759.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help