News Info

Go back
Fiber Rich Foods: चाहते हैं वेट लॉस में 'खानपान' न बने परेशानी, तो डाइट में शामिल कीजिए ये 4 फाइबर रिच फूड्स

2 March, 2024, 05:53 AM

Fiber Rich Foods: चाहते हैं वेट लॉस में 'खानपान' न बने परेशानी, तो डाइट में शामिल कीजिए ये 4 फाइबर रिच फूड्स

हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट का ख्याल रखना काफी जरूरी है। अक्सर अनहेल्दी खानपान से वजन बढ़ जाता है और सेहत से जुड़ी कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। आप भी अगर वजन कंट्रोल करने के लिए खानपान को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं तो जान लीजिए कुछ फाइबर रिच फूड्स जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप भी डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रख सकते हैं।
डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड्स खाना काफी फायदेमंद होता है।
फाइबर रिच फूड्स की मदद से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और फूड इंटेक में कमी आती है।
वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए फाइबर रिच डाइट काफी जरूरी होती है।
आजकल के लाइफस्टाइल में वजन बढ़ना एक आम बात बन गई है, जिससे कई लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आप भी डाइटिंग कर रहे हैं या वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। बता दें, आपकी वेट लॉस जर्नी में फाइबर रिच फूड बेहद अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फूड ऑप्शन्स के बारे में आपको बताते हैं, जिनके सेवन से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल तो कंट्रोल में होता ही है, साथ ही वजन भी काबू में रहता है। आइए जानें।
डाइट में एक हिस्सा सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स का शामिल करते हैं, तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। फाइबर से भरपूर इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से भूख शांत होती है, और फूड इंटेक में कमी आती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
अगर आप भी वजन कंट्रोल कर रहे हैं, तो नाश्ते में फाइबर से भरपूर ओट्स या दलिया को जगह दे सकते हैं। यही नहीं, इन्हें खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में भी कमी आती है। आप इसमें कुछ फ्रूट्स भी एड करके खा सकते हैं।
ब्रोकली के सेवन से भी आपके शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। फाइबर का शानदार सोर्स होने के कारण इसे खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आप इसे सलाद या सब्जी के रूप में भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
गाजर खाने से आंखों को मिलने वाले फायदे तो आपने कई जगह सुने-पढ़े होंगे, लेकिन क्या आप वेट लॉस में इसकी खूबियां जानते हैं। बता दें, फाइबर से भरपूर रहने वाली एक गाजर में 45 कैलोरी और लगभग 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। ऐसे में आपका वजन बढ़ने से रोकने में ये भी एक अच्छा फूड ऑप्शन है।

Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-fiber-rich-foods-for-weight-loss-in-hindi-23665154.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help