News Info
Go back
2 March, 2024, 05:49 AM
Lemon Drinks For Weight loss: नींबू से बनी ये 6 ड्रिंक्स आपकी बाहर निकली तोंद को चुटकियों में कर देगी अंदर
तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों कई लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। यह दुनियाभर में एक गंभीर समस्या बन चुका है जिसे लेकर खुद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन भी चिंता जाहिर कर चुका है। जरूरत से ज्यादा वजन आपको कई समस्याओं का शिकार बना सकता है। ऐसे में आप कुछ लेमन ड्रिंक्स की मदद से वेट लॉस कर सकते हैं।
इन दिनों कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं।
जरूरत से ज्यादा वजन कई बीमारियोंं की वजह बन सकता है।
ऐसे में कुछ लेमन ड्रिंक्स की मदद से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।
इन दिनों लोगों की सबसे बढ़ी समस्या उनका बढ़ा हुआ वजन है, जिसे कम करने के लिए हर कोई खूब मेहनत करता है। आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चक्कर में हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति ओवरवेट होता जा रहा है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ संतुलित आहार भी जरूरी है। आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके भी अपना वजन घटा सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी रूटीन में कुछ ड्रिंक्स शामिल कर वेट लॉस कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे 6 लेमन ड्रिंक्स के बारे में, जिसे अपनी डाइट में शामिल कर आप तेजी से अपना वजन घटा सकेंगे-
खीरा और नींबू
नींबू और खीरा को लेकर आप एक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकते है., जिसकी मदद से आप आसानी से वजन घटा सकेंगे। खीरा शरीर का तापमान कम करता और आपको कूल रखता है। वहीं, नींबू शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे पाचन सही रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
नींबू और ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन घटाने में मदद करती है ये सभी जानते हैं और अगर ग्रीन टी में 4-5 बूंद नींबू की डाल लें, तो इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।
नींबू और शहद
सुबह उठकर रोजाना एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर इसे पिएं। ऐसा कर से आपको एक महीना में ही अपने अंदर फर्क नजर आने लगेगा। साथ हगी इससे आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होगी।
नींबू और अदरक
नींबू शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है और अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी शरीर से कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
चिया और नींबू
चिया सीड्स और लेमन ड्रिंक लंबे समय तक आपका पेट भरा महसूस कराता है, जिससे आपको भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है।
नींबू पुदीना
लेमन मिंट आइस्ड टी आजकल बहुत ट्रेंड में है। आइस्ड टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म भी तेज करते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-add-these-lemon-drinks-for-quick-weight-loss-23664930.html




