News Info
Go back
2 March, 2024, 05:46 AM
Jaggery Benefits: चाय में शक्कर की जगह मिलाएं यह एक चीज, मिलेंगे सेहत से जुड़े अनेकों लाभ
गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल चीनी की जगह करके अपनी चाय की मिठास को हेल्दी तरीके से बढ़ा सकते हैं। चाय में इसे मिलाना चीनी की तुलना में काफी हेल्दी विकल्प होता है। जानें गुड़ के इस्तेमाल से सेहत को मिलने वाले फायदे।
गुड़ को चाय में मिलाकर पीना काफी फायदेमंद होता है।
गुड़ आयरन की कमी को पूरा करता है और बॉडी डिटॉक्सीफाई भी करता है।
इसकी मदद से इम्युनिटी मजबूत बनाने और एनर्जेटिक रहने में काफी मदद मिलती है।
कई लोगों को चाय पीना का बहुत शौक होता है। वे दिन में 2-3 बार तो आराम से चाय पी लेते हैं। उनके लिए क्या सर्दी और क्या गर्मी, वे हर मौसम में उतने ही चाव से चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा चाय पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं इसमें पड़ने वाली चीनी की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप भी टी लवर हैं, तो अपनी चाय में चीनी के अलावा, गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ की चाय सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। आज हम आपको बताएंगे, गुड़ की चाय पीने के फायदे।
गुड़ की चाय पीने के फायदे-
शरीर में गर्माहट लाता है
अभी जैसे हल्के ठंडे मौसम में गुड़ की चाय पीने से शरीर में गर्माहट बनी रखती है। दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर गर्म रहता है और ठंड कम लगती है।
इम्युनिटी मजबूत बनाता है
गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर है इसमें विटामिन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो इम्युनिटी मजबूत बनाएं रखते हैं।
खून की कमी दूर करता है
गुड़ आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके सेवन से एनीमिया यानी खून की कमी नहीं होती।
डिटॉक्सिफाई करता है
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड को प्यूरीफाई कर, लीवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है
गुड़ लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड आइटम है, यानी इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल जल्दी से नहीं बढ़ता। इसका सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
सांस संबंधी समस्याएं दूर करें
गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं भी दूर रहती है। सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से गुड़ शरीर की रक्षा करता है।
एनर्जी
गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर हैं। यह धीरे-धीरे शरीर में शुगर रिलीज करता है, जिससे इसके सेवन से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-jaggery-instead-of-sugar-in-tea-can-give-many-health-benefits-23665108.html




