News Info
Go back
1 March, 2024, 08:29 AM
Insomnia: क्या उड़ गई है आपकी भी रातों में नींद, तो हो सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के साथ ही अच्छी नींद भी बेहद जरूरी होती है। हालांकि कई वजहों से आजकल हमारी नींद खराब होने लगती हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ ही शरीर में कुछ विटामिन की कमी खराब नींद का कारण हो सकती है। ऐसे में जानते हैं किन विटामिन के कारण शरीर में इसकी कमी होती है और कैसे इनकी कमी को दूर किया जा सकता है।
इन दिनों लोग कई वजहों से नींद से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं।
हालांकि, शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी अनिद्रा की वजह बन सकती है।
ऐसे में सही खानपान की मदद से इस समस्या से बचा जा सकता है।
क्या आपको भी रातों को नींद नहीं आती और आप भी सारी रात जागकर बिताते हैं। इससे आपको भारीपन सा महसूस होता है। साथ ही चिड़चिड़ापन और बॉडी पेन भी रहता है, तो ये सारी चीजें आपके शरीर में होने वाले जरूरी विटामिन की कमी की ओर इशारा कर रहे हैं ।
विटामिन कुछ जरूरी प्राकृतिक पोषक तत्वों का समूह होता है, जिसकी कमी से रातों की नींद उड़ जाती है। वैसे भी पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद की जरूरत होती हैं और अगर आपकी नींद ही पूरी नहीं हो रही, तो फिर आप स्वस्थ कैसे रह सकते हैं। ऐसे में इसकी ही वजह से आपका पूरा स्वास्थ्य प्रभावित होता जाता है। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से रातों की नींद खराब हो जाती है।
नींद के लिए जरूरी विटामिन
नींद और हमारे मस्तिष्क का बहुत ही गहरा संबंध होता है, जिसमें कुछ मानसिक कारक नींद में बाधक बन सकते हैं। ऐसे में हमारे नींद के लिए सबसे जरूरी विटामिन सी,डी,ई, के और विटामिन बी है, जो कि हमारे ब्रेन फंक्शन को सुचारू रूप से बनाए रखने में सहायक होते हैं। वैसे तो नींद के पैटर्न को बनाए रखने में सबसे अधिक सहायक विटामिन सी, डी और के ही है। इसके अलावा विटामिन ई और ए भी कम ही सही सहायक विटामिन होता है।
अच्छी नींद के लिए ऐसे करें जरूरी विटामिन की पूर्ति
दूध
एक गिलास दूध पीकर आप अपने हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ विटामिन डी और कैल्शियम की कमी की भी पूर्ति कर सकते हैं।
अंडा
अनेक तरह के प्रोटीन, विटामिन से भरपूर अंडा न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि ओस्टियोपोरोसिस बीमारी से भी बचाता है। इसके पीले भाग में विटामिन डी भी पाया जाता है।
मशरूम
मशरूम विटामिन डी का हाई सोर्स है, जो कि शाकाहारी लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन इसका भी ध्यान देना जरूरी है कि सेहत के लिए वही मशरूम फायदेमंद है, जो धूप की रोशनी में बढ़ी हुई हो। इसलिए इसे खरीदते समय इसकी पैकेजिंग को ध्यान देकर ही खरीदें।
संतरे का जूस
संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि नींद के पैटर्न को सही करता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत भी बनाता है। मार्केट में कुछ फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस मिलते हैं, जिनमें विटामिन डी की भी मात्रा होती है। इसे पीने से शरीर को दो तरह के विटामिन मिलते हैं।
ओएस्टर
ये एक सी फूड है, जो कि विटामिन डी का बहुत अच्छा विकल्प है। इसके अलावा इसमें बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर नींद के पैटर्न को सही करते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-deficiency-of-these-vitamins-are-the-reason-for-insomnia-23663616.html




