News Info

Go back
Bad Breath Remedies: सांस की बदबू से हो सकते हैं शर्मिंदगी का शिकार, इन उपायों से पाएं इससे छुटकारा

1 March, 2024, 08:09 AM

Bad Breath Remedies: सांस की बदबू से हो सकते हैं शर्मिंदगी का शिकार, इन उपायों से पाएं इससे छुटकारा

कई बार हमारे मुंह से बदबू आने लगती है जिस कारण से हमें कई बार पब्लिक जगहों पर या अपने दोस्तों के बीच भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाएं हैं जिनकी मदद से आप इस परेशानी से खुद को बचा सकते हैं। जानें किन तरीकों से आप अपने मुंह को बदबू को दूर कर सकते हैं।
किसी हेल्थ कंडीशन या कुछ खाने की वजह से कई बार मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
ओरल हाइजीन का ध्यान रख कर, मुंह की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है।
इसके अलावा, नींबू पानी, लौंग, तुलसी या दालचीनी की मदद से भी मुंह से आने वाली बदबू को कम किया जा सकता है।
सांस से दुर्गंध आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक स्वस्थ्य व्यक्ति के सांस से दुर्गंध आने का मुख्य कारण है मुंह की अच्छे से सफाई न करना। यही असल कारण है कि हमारे सांस से दुर्गंध आती है। वहीं कई बार खाने में प्याज और लहसुन खाने की वजह से भी बहुत देर तक उनकी गंध हमारे मुंह में बनी रहती है, जिससे हमारे आस-पास के लोगों को परेशानी और हमें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
कई बार पेट से संबंधित कोई घातक समस्या भी सांस से दुर्गंध आने का कारण होती हैं। अगर कभी ऐसा महसूस हो, तो तुरन्त किसी डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जानते हैं, सांसों की समस्या से कैसे छूटकारा पाया जाए और सांसों की दुर्गंध से बचने के उपाय।




सांस की दुर्गंध से बचने के उपाय-
मुंह को बहुत देर तक सूखा न रहने दें। दिनभर मुंह की ताजगी बनाए रखने के लिए पानी या फिर कोई भी ड्रिंक पीते रहें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वह ड्रिंक आपके लिए अनहेल्दी न हो।
दोनों टाइम के खाने के बाद छोटी इलायची के दाने और दालचीनी के टुकड़े को मुंह में चबाते रहें। ऐसा करने से आपके मुंह में बनने वाले लार से आपका खाना बहुत ही आसानी से पच जाएगा और फिर आपके मुंह से दुर्गंध भी नहीं आएगी।
हलके गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर सुबह और शाम जरूर पीना चाहिए। इससे मुंह में होने वाले किसी भी तरह के सूजन में राहत मिलती है और सांस की दुर्गंध से भी मुक्ति मिलती है।
सांस की दुर्गंध से तुरन्त छुटकारा पाने के लिए तेज पत्ते की चाय पिएं। इसके लिए आपको पानी में चार पत्तियों को कुछ समय तक उबालना होगा और फिर आप इसे छन्नी से छानकर पी सकते हैं।
धनिया के बीज को भून कर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खाने के बाद कुछ मात्रा में लेकर चबाएं।
दिनभर में कम से कम एक बार नींबू का रस मिला गुनगुना पानी पिएं।
तुलसी के पत्ते को पानी में उबालें और उसमें थोड़ा नमक डालकर दिनभर में कई बार कुल्ला करें। इससे सांसों के दुर्गंध को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, मुंह में होने वाले सूजन से भी आराम मिलता है।
सांस की दुर्गंध से बचने के लिए मुंह की डेली साफ सफाई जरुर करें। इसके लिए डेली सुबह और रात में सोने से पहले दो बार ब्रश जरुर करें। हर खाने के बाद कुल्ला जरूर करें और हो सके, तो माउथ वॉश करें। बहुत देर तक कभी भी भूखे न रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-bad-breath-home-remedies-to-get-rid-of-bad-mouth-smell-23664272.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help