News Info
Go back
1 March, 2024, 07:55 AM
Oranges Benefits: पोषक तत्वों का भंडार है संतरा, रोजाना नाश्ते में खाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
फल हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स भी सभी को फल खाने की सलाह देते हैं। संतरा (Oranges Benefits) इन्हीं फलों में से एक है जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती हैं। आइए जानते हैं रोजाना इसे खाने के कुछ फायदे-
संतरा कई लोगों का पसंदीदा फल होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।
इसे खाने से सेहत ही नहीं त्वचा को भी फायदा मिलता है।
साथ ही यह कई विटामिन और मिनरल से भरपूर पोषण का भंडार होता है।
संतरा (Oranges Benefits) एक ऐसा फल, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा पाया जाता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे संतरा पसंद नहीं। पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है। इसमें विटामिन ए और सी, प्रोटीन, शुगर, पोटेशियम, मैग्नीशियम समेत कई न्यूट्रिशन्स शामिल हैं। अपने इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से यह सुबह खाली पेट यानी सुबह नाश्ते में खाने के लिए सबसे अच्छा है। आइए जानते हैं रोजाना संतरे खाने के कुछ फायदे-
ब्लड प्रेशर कम करे
संतरे विटामिन बी6 से भरपूर होते हैं, जो हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद
संतरे में पाए जाने वाले विभिन्न पोषक तत्व और प्लांट कंपाउंड, जैसे विटामिन सी, फ्लेवोनोइड और कैरोटीनॉयड, हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इम्युनिटी मजबूत करे
अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से कई तरह वायरस और बैक्टीरिया हमें अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में अगर आप खुद को इन सबसे से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो संतरा जरूर खाएं। इसमें मौजूद विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स के कार्य में सुधार करके इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
आंखों के लिए गुणकारी
संतरा कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। इनमें मौजूद विटामिन ए आंखों में म्यूकस मेम्ब्रेन को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करे
संतरे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे एक स्वस्थ और टेस्टी विकल्प बनाता है। इसके अलावा, संतरे में फ्रुक्टोज जैसी सिंपल शुगर होती है, जो शरीर में ब्वलड शुगर के स्तर को स्थिर करती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह हमारी स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों का कारण माना जाता है। साथ ही यह कोलेजन के प्रोडक्शन में भी मदद करता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-five-amazing-health-benefits-of-eating-oranges-in-morning-breakfast-23664653.html




