News Info

Go back
आपकी वेट लॉस जर्नी में रास्ते का कांटा बन रही है शुगर क्रेविंग, तो इन फूड आइटम्स से करें इसे शांत

1 March, 2024, 07:53 AM

आपकी वेट लॉस जर्नी में रास्ते का कांटा बन रही है शुगर क्रेविंग, तो इन फूड आइटम्स से करें इसे शांत

दुनियाभर में मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक साल 2022 में दुनिया में 8 में से 1 व्यक्ति मोटापे के साथ जी रहा था। ऐसे में बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं। डाइटिंग इन्हीं उपायों में से एक है जिसमें अक्सर लोगों को शुगर क्रेविंग्स सताती रहती है। ऐसे में आप इन फूड्स से इसे शांत कर सकते हैं।
दुनियाभर में कई लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं।
अपना वजन कम करने के लिए लोग अक्सर मीठे से दूरी बना लेते हैं।
ऐसे में आप कुछ फूड आइटम्स से अपनी शुगर क्रेविंग्स को कम कर सकते हैं।
इन दिनों तेजी से बदल रही लाइफस्टाइल लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना रही हैं। मोटापा इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल हर दूसरा इंसान परेशान है। दुनियाभर में मोटापे के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जिसे लेकर खुद वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) भी चेतावनी जारी कर चुका है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मोटापे से टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही यह हड्डियों के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। इससे कुछ कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में, दुनिया में 8 में से 1 व्यक्ति मोटापे के साथ जी रहा था।
ऐसे में अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इन दिनों लोग अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। डाइटिंग इन्हीं में से एक है, जो अक्सर काफी मुश्किल साबित होता है, खासकर जब आप मीठा खाने के शौकीन हैं। ऐसे में मीठा खाने की क्रेविंग्स को रोक पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इन दिनों अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं और आपको अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग्स होती हैं, तो इन फूड्स से अपनी इस क्रेविंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट पॉलीफेनोल्स नामक हेल्दी प्लांट कंपाउंड प्रदान करता है, जो पूरे स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह भूख को शांत करने में भी मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है।

खजूर
खजूर बेहद पौष्टिक ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। इनमें फाइबर, पोटेशियम और आयरन की भारी मात्रा पाई जाती है और ये वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

शकरकंद
शकरकंद, जिसे स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है, फाइबर से भरपूर होता है। यह मीठा खाने की आपकी क्रेविंग्स को शांत करता है और वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है।

बैरीज
स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसी बैरीज प्राकृतिक रूप से मीठे होती हैं। इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

योगार्ट
येगार्ट आपकी शुगर क्रेविंग्स को कम करने का एक बढ़िया विकल्प है। यह प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। यह भूख को शांत करने में मदद करता है और वजन घटाने में मदद करता है।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-food-items-to-control-your-sugar-cravings-during-weight-loss-journey-23664678.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help